Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

Elections announced in five states: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में एक चरण में, छत्तीसगढ़ में होंगे दो चरणों में चुनाव, 3 दिसंबर को आएंगे विधानसभा चुनाव परिणाम

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

Election Commission of India/Elections announced in five states/Election Commission/Madhya Pradesh Assembly Election 2023/ Five States/ Election Commission Press Conference/BJP/Congress /Madhya Pradesh Election2023/Rajasthan Election2023/ MizoramElection2023/ Telangana Election2023 /Chhattisgarh Election2023 /Vindhya Bhaskar News/electionCommission/ESI/ election department/ election department / Assembly Elections Date Live Updates / MP Elections 2023 / Madhya Pradesh: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा की। मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने जा रहे हैं। पांच राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर है। चुनाव में 8 करोड़ से ज्याद पुरुष, महिला वोटर 7.8 करोड़ मतदान करेंगे। 60 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार अपने वोट का मताधिकार करेंगे। इस बार महिला वोटरों की संख्या बड़ी है। पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव। मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर नहीं होगा। इस बार बुजुर्गों को घर पर ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने पार्टी के लिए भी गाइडलाइन तय की है कि यदि प्रत्याशी पर अपराधिक प्रकरण है तो उम्मीदवार और पार्टी को यह बताना होगा, साथ ही समाचार पत्रों में प्रशासन भी करवाना होगा। चुनावी राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। चेक पोस्टों से निगरानी रखी जाएगी। आने जाने वाली गाड़ियों की निगरानी होगी।

मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होंगे, छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होंगे, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी, राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होंगे, तेलंगाना में 30 नवंबर को एक चरण में मतदान होंगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने तीन सूची जारी कर दी है, वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने एक सूची जारी कर 21 प्रत्याशियों को टिकट दिया है, अभी तक कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है| बीजेपी की पहली और दूसरी सूची में 39-39 नाम जबकि तीसरी सूची में एक प्रत्याशी का नाम जारी किया है, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 79 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा चुकी है|

  • निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा।
  • तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।
  • तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा।

Madhya Pradesh Election2023: मध्य प्रदेश 230 सीट हैं जिनमें बहुमत के लिए 216 सीटों की आवश्यकता है। यदि 2018 के चुनाव की बात करें तो यहां पर कांग्रेस 114 सीट, बीजेपी 109 अन्य के पास 7 सीट थी लेकिन कांग्रेस से विधायक पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए जिसके चलते यहां पर बीजेपी की संख्या ज्यादा हो गई और कांग्रेस कम पर आ गई।

मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद काफी सियासी ड्रामा हुआ था। चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस को भाजपा से पांच सीटें ज्यादा मिली थीं। कांग्रेस के पास 114 सीटें थी वहीं BJP के खाते में 109 सीटें आई थीं। बसपा को दो और सपा को एक सीट पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने गठजोड़ करके बहुमत का 116 का आंकड़ा पा लिया और कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री बन गए।

कांग्रेस की सरकार 15 महीने ही टिक पाई। दरअसल, कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इसमें 6 मंत्री शामिल थे। स्पीकर ने मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस्तीफे के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई।

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कोर्ट ने कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। मगर फ्लोर टेस्ट से पहले कमलनाथ ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में भाजपा ने बागी विधायकों को मिलाकर अपने पास 127 विधायक कर लिए और सरकार बनाई। शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।

Rajasthan Election2023: Rajasthan में 200 सीटों के लियें होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 2018 के रिजल्ट की बात करें तो राजस्थान में 200 में 101 सीट कांग्रेस के पास, बीजेपी 73 अन्य दलों के पास 26 सीट थी, यहां बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्यकता है।

Chhattisgarh Election2023: छत्तीसगढ़ मे 90 सीट हैं बहुमत के लिए 46 सीट की आवश्यकता होती है। वर्तमान में यहां पर कांग्रेस 71 सीट, बीजेपी 14 अन्य दलों के पास पांच सीट हैं।

Telangana Election2023: तेलंगाना में कुल 119 सीट हैं यहां पर बहुमत के लिए 60 सीटों की आवश्यकता है। वर्तमान में यदि बात करें तो BRS 101 पर, AIMIM के 7 कांग्रेस 5 बीजेपी 3 अन्य दलों के पास 3 सीटे हैं।

MizoramElection2023: मिजोरम की बात करें तो यहां पर 40 सीट हैं बहुमत के लिए 21 सीट चाहिए। MNF के पास 28 सीट, कांग्रेस पांच, बीजेपी एक अन्य दलों के पास 6 सीट हैं।

MP में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हो गई

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसमें करीब 17 लाख मतदाता बढ़े हैं। प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 एवं थर्ड जेंडर 1373 हैं। रक्षा सेवा के मतदाता की संख्या 75 हजार 304 है, जिसमें पुरुष 73 हजार 20 और महिला मतदाता 2 हजार 284 है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 हजार 36 हजार 229 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 640 वरिष्ठ मतदाता और 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता और 99 अप्रवासी भारतीय हैं।

छत्तीसगढ़ में पुरषों से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या

दरअसल, बुधवार (4 अक्टूब) को छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कांफ्रेंस कर छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. उन्होंने मीडिया को बताया कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 4 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. इसके बाद राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता है. इनमें से एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता हैं, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है. उन्होंने बताया बताया कि अगस्त में शुरू हुए नए वोटरों को जोड़ने के काम में राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं.

राजस्थान में 48.91 लाख वोटर बढ़े

निर्वाचन आयोग के सीईओ प्रवीण गुप्ता ने बताया- इस बार विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर वोटर्स 606 हैं, वहीं पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कुल 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। राज्य में पोलिंग बूथ की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।

तेलंगाना में कुल 3 करोड़ 17 लाख 17 हजार 389 मतदाता

चुनाव आयोग के मुताब‍िक, तेलंगाना में कुल 3 करोड़ 17 लाख 17 हजार 389 वोट हैं। कुल मतदाताओं में 58 लाख 43 हजार 339 (1,58,43,339) महिला वोटर हैं। 58 लाख 71 हजार 493 (1,58,71,493) पुरुष मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में ट्रांसजेंडरों की संख्या 2,557 है। दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि सूची में 15,338 सर्विस वोटर और 2,780 विदेशी मतदाता हैं।

मिजोरम में कुल मतदाताओं की संख्या 7,84405 है

मिजोरम में कुल मतदाताओं की संख्या 7,84405 है। जिनमें से 381991 (48.7%) पुरुष और 402408 महिलाएं (51.3%) हैं। मिजोरम में कुल 4428 सर्विस वोटर हैं. तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 6 है। पहली बार वोट देने वाले जो 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, उनकी संख्या 52,556 है। मिजोरम में मतदाताओं का लिंग अनुपात 1053 है। ईपी अनुपात 61.29 है, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1175 है, जिनमें से 455 शहरी क्षेत्रों में और 720 ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment