शिक्षा/नौकरी

Bank Holidays in August 2022 : 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

अगस्त महीने में कई सारे त्यौहार पड़ते हैं। जिनमें से कुछ त्यौहारों पर छुट्यिां भी रही हंै। त्यौहारों का महीना अगस्त शुरू होने में कुछ रोज ही बचे हैं। इसलिए परेशानी से बचने के लिए बैंक संबंधी जरूरी काम निपटा लें। नहीं तो अगस्त में बैंक हॉलिडे के चलते परेशानी हो सकती है। हालांकि बैंक हॉलिडे के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियों जारी रहती हैं। असुविधा से बचने के लिए अगस्त महीने में बैंक जाने से पहले छुट्टियों के बारे में जान लें। कैलेंडर के अनुसान अगस्त महीने में सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक 18 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे।

आरबीआई द्वारा तय की जाती हैं छुट्टियां
अगस्त 2022 में 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा यानी कि आधे महीने से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे। 15 अगस्त के दौरान तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जुलाई में बैंकों से जुड़े अपने कामकाज को लेकर अभी शेड्यूल तय कर लें। यहां यह ध्यान रहे कि देश भर के सभी बैंक पूरे 18 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय हैं। इसका मतलब है कि कुछ दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे लेकिन अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कामकाज आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 1 अगस्त, 2022 – सिक्किम और श्रीनगर में द्रुक्पा त्शे-जी पर बैंक बंद
  • 7 अगस्त – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 8 अगस्त, 2022 – मुहर्रम (अशूरा)- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 9 अगस्त, 2022 – मुहर्रम (अशूरा)- त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, लखनऊ, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद
  • 11 अगस्त 2022 – रक्षा बंधन- गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद
  • 12 अगस्त, 2022 – रक्षा बंधन- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में बंद
  • 13 अगस्त 2022 (दूसरा शनिवार) देशभक्त दिवस- मणिपुर में बैंक बंद
  • 14 अगस्त 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 15 अगस्त, 2022 – राष्ट्रीय अवकाश
  • 16 अगस्त, 2022 – पारसी नव वर्ष (शहंशाही)- महाराष्ट्र में बैंक बंद
  • 18 अगस्त, 2022 – जन्माष्टमी- उड़ीसा, उत्तराखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद
  • 19 अगस्त, 2022 – जन्माष्टमी (श्रवण वड-8)/कृष्ण जयंती- गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 20 अगस्त, 2022 – श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद
  • 21 अगस्त, 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 29 अगस्त, 2022 – श्रीमंत शंकरदेव की तिथि -असम में बैंक बंद
  • 27 अगस्त 2022- (चौथा शनिवार)
  • 28 अगस्त 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 31 अगस्त, 2022 – संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद

Related Articles

Back to top button