बड़ी खबरबिहार

‘हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को घूमाते हो’ मुस्लिम क्लासमेट को बाइक में बैठाने पर लड़के को लोगों ने पिटा

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बिहार की राजधानी पटना में एक युवक अपनी बाइक पर एक मुस्लिम लड़की को बैठा कर घुमा रहा था। ऐसा करना उसके लिए मुसीबत खड़ी कर दी। बता दें कि मुस्लिम लड़की उसकी क्लास में साथ पढती है। मुस्लिम लड़की को बाइक पर बैठाने पर कुछ लोगों ने युवक की जमकर पीटाई कर दिया। जिन लोगों ने युवक को पिटा वह हिन्दू था। इसलिए उन्होंने कहा कि हिन्दू होकर मुस्लिम लड़की घुमाते हो। अब युवक की पिटाई वाली वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पटना मार्केट के पास हुई घटना

जिस युवक की पिटाई की गई उसका नाम सागर कुमार मिश्रा बताया जा रहा है। जो अपनी क्लामेट मुस्लिम लड़की को बाइक से कहीं लेकर जा रहा था। ठीक उसी वक्त नजर गड़ाए कुछ लोगों ने उन दोनों को पटना मार्केट के पास रोक लिया और वीडियो बनाने लगा। जिन लोगों ने रोका वे मुस्लिम युवक थे। उन्होंने मुस्लिम लड़की को साइड किया। इसके बाद सागर कुमार मिश्रा को पीट दिया, वहीं इसका वीडियो भी बना लिया।

मुस्लिम लड़की घर जाने को कह, लड़के को जमकर पीटा

बता दें कि पिटाई करने वाले युवक ने सागर को कहा कि हिन्दू होकर मुस्लिम लड़की घुमाते हो। घटना में मुस्लिम लड़की ने पिटाई करने वाले लोगों का विरोध किया तो उन्होंने लड़की को घर जाने बोल दिया, वहीं फिर सागर कुमार मिश्रा की अंधाधुंध पीटाई करने लगे। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित सागर कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

पुलिस ने कहा पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज करवाए

घटना पर पटना पुलिस ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में पीटने वाले युवकों का चेहरा और उनकी गाड़ी का नंबर भी नजर आ रहा है। इसपर पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की जगह पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

बिहार जैसी घटना कानपुर में भी

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना घटी है। बता दें कि इससे पहले कानपुर में पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। यह घटना कानपुर में अवधपुरी इलाके के एक युवक को बीच चौराहे पर कुछ लोगों ने मार-पीट दिया था। वहीं उसका सिर भी मुंडवा दिया था। रिपोर्ट में बताया गया कि वह लड़का अपना नाम बदलकर लड़कियों को परेशान किया करता था। पीड़ित युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित जीएनके स्कूल के पास किसी लड़की से बातचीत कर रहा तभी उसकी पीटाई कर दी गई।

हालांकि जब एक हिन्दू संस्था से जुड़े लोगों ने उस युवक को पकड़कर पूछताछ किया तो पता चला उसका नाम आरिफ है। यह उसके आधारकार्ड चेक करने के बाद पता चला । हालांकि लड़के ने अपना नाम राजा बताया।

Related Articles

Back to top button