मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर कभी भी अर्जुन के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटतीं। दोनों अक्सर डिनर डेट तो कभी वेकेशन पर एंजॉय करते नजर आते रहते हैं, लेकिन मलाइका अब अर्जुन को छोड़ किसी और के साथ तुर्की घूमने निकल गई हैं और हनीमून के कैप्शन के साथ तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों तुर्की ट्रिप पर निकली हुई हैं। जहां वह सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहन कर बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह सज- धज कर घूम रही हैं। एक्ट्रेस नई- नई खूबसूरत जगहों और स्वादिष्ट खानें का मजा ले रही हैं। इतना ही नहीं एक तस्वीर में तो उन्होंने कैप्शन देते हुए हनीमून ट्रैवेल भी लिख दिया।
दरअसल, मलाइका अपनी सहेली प्रीता सूखतंकर के साथ इस ट्रिप पर निकली हुई हैं। जिसके साथ एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसे हनीमून ट्रिप बताया।