प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही अपने लुक से लगाई इंटरनेट पर आग, ब्रालेस होकर पहना ट्रांसपेरेंट गाउन लोगों के छूटे पसीने
ग्लोबल स्टार बन चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। एक्ट्रेस जब भी किसी पार्टी या फंक्शन में जाती है तो इतनी ज्यादा सुन्दर लगती है कि हर किसी की नजरें इन्हीं पर आकर टिक जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के दम पर आज इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग कर ली है कि इनके बराबर तक पहुंच पाना हर किसी लिए मुमकिन नहीं है। एक्ट्रेस जब भी किसी फंक्शन का हिस्सा बनती हैं तो हर कोई इन्हें देखता का देखता ही रह जाता है। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत आई थी। एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ पहली बार भारत आईं, ऐसे में इन्हें देखकर हर कोई खुश हो गया।
इसके बाद एक्ट्रेस पति निक के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर ओपनिंग इवेंट में शामिल होने पहुंची। इस मौके पर एक्ट्रेस इतनी ज्यादा खूबसूरत दिखी की सभी की निगाहें इन्हीं पर आकर गड़ गयी। प्रियंका चोपड़ा ने यहां गोल्डन सिमरी ट्रांसपेरेंट गाउन के साथ पल्फी स्लीवस कैरी किया था, जो उन्हें लुक दे रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को बांधा हुआ था और डार्क मेकअप के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट गया था।
वहीं निक जोनस की बात करें तो वो ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। प्रियंका ने पति निक के साथ कैमरे के सामने काफी रोमांटिक पोज दिए जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। बता दे प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘लव अगेन’ फिल्म में नजर आने वाली हैं।