नई दिल्ली। कर्नाटक विधासभा चुनाव में मिली कांग्रेस कि जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।” साथ ही तमाम विपक्षीय दलों ने भी कांग्रेस कि इस जीत पर बधाई दी, तो वही किसी ने भाजपा कि इस हार पर तंज भी कसा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले
तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को शुभकामनाए देते हुए भाजपा पर तंज कसा उन्होनें कहा कि हम कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहेंगे उन्होंने जिस सरकार को चुना वह देश के हालात को देखते हुए चुना। हमने तो कल ही कह दिया था कि बजरंग बली भाजपा से नाराज़ हैं। दक्षिण भारत में भाजपा ख़त्म हो गई है। मध्य भारत में चोरी और असंवैधानिक तरीके से भाजपा शासन में है। साथ ही कहा कि बंगाल, बिहार, झारखंड में है ही नहीं, अब आने वाले हर चुनाव में भाजपा हारेगी।
सीएम ममता बनर्जी बोली
पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस को बधाई देते हुए भाजपा पर कसा तंज सीएम ममता बोली अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के ख़िलाफ लोगों ने वोट टू नो बीजेपी आह्वान किया। मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव हैं यहां भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी।
ममता बनर्जी ने किया 2024 का आगाज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 का आगाज करते हुए कहा कि यह 2024 की शुरूआत है, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा है लेकिन अखिलेश अच्छा करेंगे मैं उनके साथ हूं। साथ हि सीएम ममता बनर्जी ने जांच एंजेसियो का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप साउथ से शुरूआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा लेकिन अब वे(भाजपा) 100 सीटें बी नहीं पार कर पाएंगे। इसका कारण है कि हर कोई एजेंसी का सामना कर रहा है। जो मुजरिम है उन्हें आप उनके ख़िलाफ एक्शन ले।
सीएम बघेल बोले भ्रष्चाचारियो के सर पर पड़ा बजरंगबली का गदा
चत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया था लेकिन साधारण इंसान बजरंग बली का मुकाबला नहीं कर सकता। आज कर्नाटक में जो नतीजा आया हैं उससे भ्रष्टाचारियों के सिर पर बजरंग बली का गदा पड़ा है। ये प्रधानमंत्री मोदी की हार है।