कर्नाटक। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासील कि है,वही मतगणना जारी लेकिन कांग्रेस पुरी तरह जीत के करीब है, एवं भाजपा को एक तरफा हरा रही है। ताजा आकड़ो कि बात करे तो कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। वही भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेडीएस 22 सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले
वही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जीत कि बधाई देते हुए कहा कि बेंगलुरु कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। साथ ही खरगे ने कहा कि हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे साथ ही खड़गे ने कहा कि आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे
कोन बनेगा मुख्यमंत्री
कर्नाटक विधासभा कि जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मुख्यमंत्री पर के लिए कहा कि कर्नाटक के विधायकों की बैठक होगी, मुख्यमंत्री के नाम पर सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा: