कर्नाटकबड़ी खबरराजनीति

karnataka election 2023 : राहुल गांधी बोले विधायक चोरी से बनी सरकार, 40 प्रतिशत कमीशन लेतीं है

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीखें जितनी जल्दी जल्दी नजदीक आ रही है। राजनीति हलचल भी उतनी ही तेजी से बड़ती जा रहीं हैं। एक तरफ़ भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का एलान कर दिया तो वही कांग्रेस ने भी तेजी पकड़ ली है। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए है वही कुछ कर्नाटक में ही डेरा जमा बैठे है। एक से बड़ कर एक बयान बाजी भी जारी है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर कसा तंज

सोमवार को कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रहे और लोकसभा से निष्कासित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में एक जन सभा को संबोधित किया था। उन्होंने जन सभा को संबंधित करते हुए ही भाजपा पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना था। भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर लोकतंत्र को नष्ट करके कर्नाटक में सरकार चोरी की थी। पिछले 3 सालों से भाजपा ने कर्नाटक में केवल भ्रष्टाचार किया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार को 40% की सरकार कहा है। मतलब जो भी ये काम करते हैं, उसमें ये जनता से 40% कमीशन चोरी करते हैं। साथ ही कांग्रेस नेता ने अपने भाषण देते वक्त अजान की आवाज सुनाई देने के बाद भाषण देना कुछ समय रोक दिया जिसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनावों कि तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। 10 मई को मतदान होना है। और 13 मई को नतीजे आएंगे। उससे पहले राजनीति समीकरण भी बनते दिखाई दे रहे हैं। एक 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार बता रहा तो दुसरा ओबीसी का मुद्दा उठा कर अपनी वापसी करने की पुर जो कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button