मनोरंजन

अजय देवगन के घर पर मातम, करीबी का हुआ निधन, ट्वीटर पर खुद ट्वीट कर दी जानकारी

अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ को लेकर इन दिनों सुखिऱ्यों में हैं। लोग उनके फिल्म का विरोध भी कर रहे हैं। इसी बीच अजय के घर से दुखद खबर आई है, जिससे उनके घर पर मातम पसर गया है। देवगन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। अजय ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। दरअसल शनिवार देर रात अजय देवगन के पालतू कुत्ते कोको का निधन हो गया है, जो घर वालों के बेहद करीब था।
बताया गया है कि डॉग कोको अजय देवगन और उनके परिवार के लिए सिर्फ एक पेट् ही नहीं था, बल्कि उनके घर का अहम हिस्सा था। उसके निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। उसे लेकर अजय देवगन ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक बेहद इमोशनल ट्वीट याद किया हैं।

रविवार सुबह अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट से पालतू कुत्ते के निधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मुझे बेहद दुख है कि मैंने अपना प्यारा कोको कल रात खो दिया है। कोको का मेरे जीवन से जाना मेरे लिए एक बड़ा नुकसान है। परिवार और मैं हमेशा मिस करते रहेंगे.” बताया गया है कि कई सालों से कोको अजय देवगन के साथ था। ऐसे में उसके जाने का दु:ख का पूरे परिवार को है।

Related Articles

Back to top button