मनोरंजन

AR Rahman birthday:मजबूरी में शुरू हुए म्यूजिकल सफर ने दिया दुनियाभर में नाम, आत्महत्या का भी आया खयाल, स्कूल में प्रिंसिपल ने किया जलील, जानिए और भी बहुत कुछ

Singer and Composition AR Rahman birthday: दुनिया के मशहूर सिंगर और कंपोजन (Singer and Composition) 2 ऑस्कर, 2 ग्रैमी और दर्जनों अवॉर्ड जीतने वाले ए.आर. रहमान 56 साल के हो चुके हैं। अपने हुनर से दुनियाभर में नाम कमाने वाले ए. आर. रहमान का बचपन बहुत ही खराब हालात में गुजरा था। महज 9 साल की उम्र में पिता की मृत्य के बाद उन्हें अपने घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। जिसके चलते कम उम्र में ही उन्हें पढ़ाई छोडऩी पड़ी। उनके जीवन में एक ऐसा भी दौर आया जब वह तक करने की सोच रहे थे। उसके बाद मजबूरी में उन्होंने म्यूजिक की राह पकड़ ली जिसने उन्हें कामयाबी की बुलंदियों पर बैठा दिया। आज ए.आर. रहमान का नाम भारत के सबसे बेहतरीन कंपोजर्स और सिंगर्स में आजा है। भारत के साथ ही दुनियाभर में उनक ख्याति है। ए.आर. रहमान के जन्मदिन के अवसर पर आइये जानते हैं उसने जुड़ी कुछ खास बातें-

चार साल की उम्र में पिता को खोया
तमिलनाडु में जन्में ए.आर. रहमान के पिता आरके शेखर एक फिल्म स्कोर कंपोजर थे। 4 साल की उम्र में पिता ने रहमान को भी पियानो बजाना सिखाया था। लेकिन महज 9 साल में भी पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनके जीवन में आर्थिक संकट छा गया। रहमान की मां घर चलाने के लिए उनके पिता के म्यूजिक इंट्रुमेंट्स किराए पर देती थीं। रहमान को भी साथ जाना पड़ता था। इंट्रुमेंट्स ऑपरेट करने पर अपनी पहली कमाई (rahman first earning) के रूप में 50 रुपए मिले थे। घरेलू जिम्मेदारियों के चलते रहमान का ध्यान पढ़ाई की तरफ से हटने लगा, जिससे वो एग्जाम में फेल होने लगे।

कम उम्र में छोडऩी पड़ी पढ़ाई
फेल होने पर प्रिंसिपल द्वारा जलील किये जाने के बाद ए.आर. रहमान ने वो स्कूल छोड़ दिया और एम.सी.एन स्कूल में एडमिशन लिया। यहां पर उन्होंने एक छोटा सा बैंड भी बनाया था। रहमान को म्यूजिक और पढ़ाई में तालमेल बैठा पाना मुश्किल हो रहा था, तो उन्होंने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी।

20 साल की उम्र में किया धर्म परिवर्तन
दरउसल ए.आर. रहमान एक हिंदु परिवार में जन्मे थे। उनका शुरुआती नाम दिलीप कुमार दिया था। लेकिन 20 साल की उम्र में उन्होंने अपना नाम और धर्म बदलने (Religion change) के फैसला किया। जिसकी वजह थी उनकी मां का इस्लाम की ओर प्रभावित होना। इस्लाम कबूले के बाद 20 साल की उम्र में वो दिलीप कुमार से ए.आर. रहमान बन गए।

25 साल की उम्र में करना चाह रहे थे आत्महत्या
जीवन में असफलता के चलते 25 साल की उम्र में रहमान बेहद निराश हो गये थे। वो अक्सर आत्महत्या (suicide) करने के बारे में सोचने लगे थे। हालांकि इसी दौरान उन्होंने अपने घर में एक छोटा सा रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया और फिर यहीं से उनकी सफलता की शुरुआत हुई।

मणि रत्नम का साथ मिलते ही चमकी किस्मत
उन्होंने करियर की शुरुआत में कई डॉक्यूमेंट्री में म्यूजिक कंपोज किए। इस बाद आगे चल कर उन्होंने कई एड और जिंगल्स भी बनाए। इसी दौरान उनके एक जिंगल पर साउथ के एक फिल्ममेकर मणिरत्नम (Filmmaker Mani Ratnam) की नजर पड़ी। मणि को रहमान का काम बहुत पंसद आया और उन्होंने उन्हें रोजा फिल्म ऑफर कर दी। रोजा से ए.आर. रहमान ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। वहीं बॉलीवुड में उनकी म्यूजिक कंपोजर के रूप में पहली फिल्म रंगीला थी, जिसमें उनके म्यूजिक को खूब पसंद किया गया।

Related Articles

Back to top button