मनोरंजनराष्ट्रीय

12वीं पास महिला बनी KBC 14 की पहली करोड़पति, नहीं दे पाईं क्रिकेट से जुड़े इस सवाल का जवाब जानिए पूरी कहानी

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। शो को अपना पहला कंटेस्टेंट कोल्हापुर की कविता चावला के रूप में मिला है। कविता चावला इस सीजन की पहली महिला कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि सीजन की पहली करोड़पति भी है।

अपने सपनों को पूरा करने वाली महाराष्ट्र के कोल्हापुर मे जन्मी कविता चावला एक गृहिणी है। 45 वर्षीय कविता का जन्म गरीबी में होने के चलते वो सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई कर पाई। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उन्होंने अपनी मां के साथ सिलाई का काम शुरू किया।

फिर साल 1999 में कविता की शादी हुई, और साल 2000 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। कविता बताती हैं कि उन्होंने 2003 में केबीसी सीजन 1 का पहला एपिसोड देखा था, और तभी से इन्होंने इस में जाने का मन बना लिया था। उन्होंने अपने इस सपने के बारे में किसी को ना बताते हुए, कई सालों तक मेहनत कर पढ़ाई की। साल 2012 में केबीसी की तरफ से इन्हें बुलाया भी गया लेकिन ठीक जानकारी ना मिल पाने के कारण वह केबीसी के मंच तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन इन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद वह साल 2021 में केबीसी के टॉप 10 कंटेस्टेंट में शामिल हुई। लेकिन कंप्यूटर की सही जानकारी ना होने के कारण वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में तेजी से आंसर लोक नहीं कर सकी।

इनके बाद इनके बेटे ने उन्हें कंप्यूटर चलाना सिखाया और उसी का नतीजा रहा कि कबिता केबीसी के सीजन 14 तक पहुंच पाई। क्केबीसी सीजन 14 में कविता पहेली करोड़पति महिला बनी है। इनाम जीतने के बाद कविता और उनके परिवार वाले काफी खुश हैं। कविता बताती हैं कि वह जीते हुए पैसों से अपना सारा कर्ज उतारेंगी।

Related Articles

Back to top button