मनोरंजन

नोरा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें, देखिए वीडियो

फिल्म थैंक गॉड का पहला गाना रिलीज हो गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में नोरा फतेही ने गजब का डांस किया है। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसे देखकर लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं।

पॉप्युलर सॉन्ग मनिके का रीमेक
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म थैंक गॉड सोशल मीडिया पर नेगेटिव वजहों से सुर्खियों में है। इसी बीच शुक्रवार को इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। यह गाना पॉप्युलर सॉन्ग मनिके का रीमेक है। गाने में सिद्धार्थ मलेत्रा के साथ नोरा भी हैं। वह अपने डांस से सिद्धार्थ को रिझाती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने योहानी की आवाज में इस गाने और नोरा के डांस को डेडली कॉम्बो कह रहे हैं।

नोरा देख खो गए सिद्धार्थ
गाने में सिद्धार्थ नोरा को टकटकी लगाकर देखते ही रह जाते हैं। नोरा कटआउट वाइट ड्रेस में डांस करती हुई नजर आती हैं। पहले तो सिद्धार्थ नोरा को देखकर खो जाते हैं फिर उनके साथ डांस करने लगते हैं। लोग नोरा और सिद्धार्थ के इस गाने को पसंद कर रहे हैं। गाने में योहानी की आवाज को भी लोगों की सराहना मिल रही है। बता दें कि योहानी श्रीलंका की सिंगर हैं। उनका गाना मनिके मागे हिथे साल 2020 में आया था, जो काफी पॉप्युलर हुआ था। इसका हिंदी वर्जन तनिष्क बाग्ची ने इस फिल्में में रीक्रिएट किया है। फिल्म में रकुल प्रीत भी हैं। इस मूवी का विरोध भी हो रहा है, लोगों का कहना है कि फिल्म में हिंदू देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के रोल में हैं।

Related Articles

Back to top button