साउथ से बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हमेशा फैंस पर अपना जादू चलाती रहती हैं। बीते साल यानी 2022 में रकुल प्रीत ने बॉलीवुड की कई फिल्मों से अपने हुस्न का जादू लोगों पर चलाया है। इस वजह से फैंस भी उन्हें हमेशा ही पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। एक्ट्रेस जब भी पर्दे पर आती हैं, लोग उनसे नजरें ही नहीं हटा पाते हैं। इस वजह से रकुल अपनी फिल्मों के साथ-साथ लुक्स के कारण भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री लहंगे में नजर आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस लाइट एम्ब्रॉयडरी वाला पीच कलर का लहंगा पहने हुए हैं।
इसके साथ उन्होंने बालों को बांधा हुआ है और कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने हैं। एक्ट्रेस ने यहां एक हाथ में गोल्ड की बैंगल्स पहनी हैं, वही इन्होंने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया है। रकुल प्रीत ने अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने दिलकश पोज दिए हैं। एक्ट्रेस रकुल का ये सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वहीं फैंस के साथ-साथ कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी सभी इनकी खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, और वहां उनके मिलियन फॉलोवर हैं। रकुल प्रीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री 2022 में कठपुतली, अटैक, डॉक्टर जी और थैंक गॉड 5 फिल्मों में नजर आई थी। वहीं आने वाले समय में भी इनके पास एलियन, छत्रीवाली जैसी फिल्मों की लंबी कतार है।