बड़ी खबरलाइफस्टाइल

MS Dhoni Birthday: इस तरफ खुद को फिट रखते हैं Mahendra Singh Dhoni, जानिए कैप्टन कूल का डाइट और वर्कआउट प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी दमदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इस साल खिताब जीतकर 5वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।क्रिकेट के अलावा धोनी की फिटनेस भी लोगों को आकर्षित करती है और इसका पूरा श्रेय उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन को जाता है। आइए महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन (07 जुलाई) पर उनकी फिटनेस के बारे में जानते हैं।

धोनी को पसंद नहीं है जिम जाना

क्रिकेट के मैदान पर हो या मैदान के बाहर धोनी अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर बहुत अनुशासित रहते हैं और इसे एक भी दिन नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, उन्हें जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं है।एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था, “मैंने जो खेल प्रशिक्षण लिया उससे मुझे फिट रहने में बहुत मदद मिलती है।”वह ऐसी एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, जो सहनशक्ति और फुटवर्क को मजबूत करने में मदद करती हैं।

वार्मअप करना कभी नहीं भूलते हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का आज के ही दिन जन्म हुआ था। क्रिकेट की दुनिया में धोनी का बहुत बड़ा नाम है। धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए कई आईसीसी खिताब भारत की झोली में डाली है। हाल ही में धोनी की सीएसके ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया। दरअसल धोनी अपने वार्मअप सेशन पर काफी ध्यान देते हैं। वार्मअप करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल वार्मअप करने से व्यक्ति की मांसपेशियों में लचीलापन आता है। इतना ही नहीं किसी भी तरह के वर्कआउट में ऐंठन या फिर दर्द आदि समस्या नहीं होती है। जबकि वार्मअप न करने से चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। बता दें कि धोनी के वार्मअप रूटीन में जॉगिंग, जंपिंग जैक और स्प्रिंटिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद ही वह अन्य एक्सरसाइज करते हैं।

धोनी का पसंदीदा एक्सरसाइज स्क्वाट है

बता दें कि स्क्वाट धोनी की पसंदीदा व्यायाम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्क्वाट एक बेहतरीन फैट बर्नर एक्सरसाइज है। इस व्यायाम से पीठ की कई तकलीफों को ठीक किया जा सकता है। इससे शरीर का संतुलन और स्थिरता बढ़ता है। यह एक्सरसाइज एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। यह एक्सरसाइज हृदय स्वास्थ्य और पूरे शरीर की मांसपेशियों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

जानिए क्या है एमएस धोनी का डाइट प्लान?

बता दें कि एमएस धोनी बहुत अधिक कार्ब्स और वसा से परहेज रुटीन अपनाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे 4 बार खाने की योजना में खाद्य पदार्थों का संतुलित और पौष्टिक तत्व शामिल करते हैं। जिसमें फल, कबाब, उबले अंडे, चिकन, कई तरह की दाल, मौसमी सब्जियां जैसी खाद्य पदार्थों को पसंद करते हैं। वहीं स्नैक्स में उन्हें होममेड जूस के साथ सूखे मेवे खाना काफी पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button