मनोरंजन

65 साल के अनिल कपूर कंगना रनौत के प्यार में हुए पागल, करना चाहते हैं शादी

बॉलीवुड के मिस्‍टर इंडिया 65 की उम्र भी यंग नजर आते हैं। इन दिनों मीडिया पर एक मैसेज सर्कुलेट होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी 38 साल पुरानी शादी को खत्म कर अभिनेत्री कंगना रनौत से शादी करने वाले हैं।

इसके लिए अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर को तलाक देने के लिए तैयार हैं। कई मीडिया चैनलों ने भी ये भी ये न्‍यूज फ्लैश की कि अनिल कपूर कंगना रनौत से शादी करने के लिए अपनी पत्नी सुनीता कपूर को तलाक दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस खबर की सच्‍चाई क्‍या है?

जानें इस बात की सच्‍चाई

हालांकि ऐसा नहीं है कि है कि ये कोरी अफवाह है लेकिन वर्तमान समय में जो खबरें आ रही है वो सच्चाई मीडिया की अटकलों से बहुत दूर है। दरअसल, करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो हमेशा चर्चा में रहता है सेलिब्रेटीज के द्वारा दिए गए बयानों के कारण अक्सर विवाद पैदा होता है।

ऐसे ही एक एपिसोड में, अभिनेता अनिल कपूर, संजय दत्त और कंगना रनौत एक एपिसोड में पहुंचे थे। जिसमें अनिल कपूर ने ऐसा कुछ बयान दिया था।

कंगना से शादी करने के लिए वो अपनी पत्‍नी को भी छोड़ सकते हैं

12 दिसंबर, 2010 को प्रसारित कॉफी विद करण -3 के विशेष एपिसोड में, अभिनेता अनिल कपूर, संजय दत्त और कंगना रनौत ने अतिथि बन कर पहुंचे थे।

रैपिड-फायर के दौरान करण ने अनिल कपूर से पूछा था कि वो एक महिला जिसके लिए वह अपनी पत्नी को छोड़ देंगे इस पर अनिल ने मजाक में कंगना की तरफ इशारा किया और उनका नाम लिया था।

Related Articles

Back to top button