ज्योतिष/राशिफल

Shani Ast 2023: शनि के अस्त होने से बदल सकती है आपकी भी क़िस्मत, जानिए कैसे

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप पांडेय के अनुसार इस बार शनि की स्थिति का कई राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं शनि के अस्त रहने के तक कुछ राशि के लोगों को ख़ुशियाँ प्राप्त हो सकती है। आइये जानते हैं केएनएसई होंगी वो राशियाँ।

वर्ष 2023 में कई ग्रहों का गोचर रहा है। इस वर्ष का सबसे बड़ा गोचर 17 जनवरी मंगलवार को हो चुका है। यह गोचर शनि था। कल से शनि अपनी कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। तक़रीबन 30 साल के बाद शनि अपनी राशि में दोबारा आये हैं। लेकिन अब इस बार शनि अपनी चाल बदल सकते हैं। वे अब जल्द ही अस्त हो जाएँगे। शनि देव अब कुंभ राशि में ही 30 जनवरी को अस्त होंगे। इसके बाद वो 6 मार्च 2023 तक अस्त ही रहने वाले हैं।

तुला राशि
शनि के अस्त होने के बाद इस राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होगा। इन्हें शनि के नज़रों से मुक्ति मिल सकती हैं। लोगों के जीवन में ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ होगी। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ और तरक़्क़ी मिल सकती हैं। नौकरी मिलने की संभावना है माँ। व्यापारियों को व्यापार विस्तार में लाभ मिलेगा। यात्रायें करने को मिलेंगी, इससे आपके लिये नये रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि
शनि देव का प्रभाव मकर राशि के लोगों के लिए शुभ ही शुभ होगा। नौकरी मिलने के योग बनेंगे। प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय बेहद लाभदायक होगा। सफलता के योग बन सकते हैं। विवाह होने की संभावना बन सकती हैं। व्यापार में वृद्धि के लाभ मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
इस बार शनि की राशि में दो बार परिवर्तन का मिथुन राशि के लोगों को बेहद लाभ मिलेगा। इस दौरान लंबे समय से चल रही परेशानियाँ ख़त्म हो सकती हैं। नौकरी और तरक़्क़ी के योग बनेंगे। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा । अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो बिना देरी के कर लें यह समय आपके लिए अनुकूल होगा।

Related Articles

Back to top button