मनोरंजन

अपनी शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि कपूर, वजह जानकर होगा आश्चर्य

आज यानी चार सितंबर मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन है। 4 सितंबर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म राज कपूर और कृष्णा कपूर के घर हुआ था। ऋषि कपूर ने बतौर मुख्य अभिनेता अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत 1973 में ‘बॉबी’ से की थी। हालांकि ‘श्री 420’ और ‘मेरा नाम जोकर’ पिल्म में वो बाल कलाकार के रूप में पहले भी अभिनय कर चुके थे। ऋषि ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के लोगों के दिलों में राज किया वहीं अपनी बेबाकी के चलते हमेशा ही चर्चा में बने रहे। आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ किस्से साझा करते हैं..

अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू
बता दें कि ऋषि कपूर की शादी नीतू से 1980 में हुई थी। इस जोड़ी को लोग पर्दे के साथ-साथ वास्तविक जीवन में भी खूब पसंद करते थे। पिछले दिनों नीतू ने अपनी शादी से जुड़ा एक वाकया एक शो के दौरान शेयर किया, उन्होंने बताया कि वो दोनों लोग अपनी शादी के दिन बेहोश हो गए थे। नीतू ने बताया कि शादी के दौरान ऋषि और वह दोनों की बेहोश हो गए थे। नीतू जहां अपने लहंगे को संभालते-संभालते बेहोश हो गई थी, वहीं ऋषि अपने आसपास मौजूद भीड़ देखकर परेशान हो गए थे और वे भी चक्कर खाकर गिर पड़े थे।
rishi-kapoor2

खूब झगड़े थे ऋषि- नीतू कर लिया था ब्रेकअप
फिल्म अमर अमर एंथोनी के गाने पर्दा है पर्दा के दौरान ऋषि और नीतू के बीच खूब झगड़ा हुआ था और मामला ब्रेकअप तक पहुंच गया था। लेकिन यह गाना बहुत हिट हुआ। इस बेहद रोमांटिक गाने को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

रविवार को काम नहीं करते थे ऋषि कपूर
आमतौर पर अभिनेताओं के लिए छुट्टी का कोई दिन फिक्स नहीं होता। लेकिन ऋषि कपूर रविवार को काम नहीं करते थे। ऋषि कपूर रविवार का दिन परिवार के साथ ही बिताते थे। हफ्ते के बाकी दिन ऋषि कपूर कभी भी और कहीं भी शूट करते थे लेकिन उनकी कोशिश रहती थी कि रविवार को वो परिवार को वक्त दें।

कंजूस थे चिंटू जी
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर जरा कंजूस थे, यह किस्सा भी नीतू कपूर ने ही साझा किया था। नीतू ने बताया था कि एक बार न्यूयॉर्क में सुबह की चाय के लिए दूध खरीदना था, उस समय आधी रात हो चुकी थी लेकिन ऋषि कपूर सिर्फ इसलिए दूर की एक दुकान पर गए क्योंकि वहां दूध 30 सेंट सस्ता मिल रहा था।

Related Articles

Back to top button