मनोरंजनराष्ट्रीय

विराट कोहली बने किशोर कुमार के बंगले के मालिक, जानिए किस चीज का करेंगे बिजनेस इसमें

मशहूर अभिनेता और गायक दिवंगत किशोर कुमार का मुंबई के जुहू इलाके में बना बंगला क्रिकेटर विराट कोहली को बहुत पसंद आ गया है। बताया जा रहा है कि विराट यहां पर एक शानदार रेस्टोरेंट शुरू करने वाले हैं। विराट कोहली ने सिंगर के बंगले के कंपाउंड का एक बड़ा हिस्सा लीज पर लिया है। यहां पर वो एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट बनाने वाले हैं। यह रेस्टोरेंट बनकर लगभग तैयार हो चुका है, कुछ ही काम बाकी है।

जल्दी ही होगी शुरुआत
बताया जा रहा है कि अगले महीने विराट कोहली अपने इस रेस्तरां का शुभारंभ कर सकते हैं। इसकी तैयारी चल रही है। विराट कोहली द्वारा यहां पर रेस्तरां खोलने के बात की पुष्टि खुद किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की है। अमित ने बताया कि ये डील तब शुरू हुई जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमित विराट कोहली से मिले। अमित कुमार ने बताया कि हमने यह जगह विराट कोहली को 5 साल के लिए लीज पर दी है।

दिल्ली में विराट के हैं कई रेस्तरां
इससे पहले भी विराट के कई रेस्तरां हैं, विराट कोहली के दिल्ली में कई रेस्तरां चल रहे हैं। दिल्ली के आरके पुरम में उन्होंने हृह्वद्ग1ड्ड की शुरुआत 2017 में की थी, वहीं दिल्ली में ही ह्रठ्ठद्ग8ष्शद्वद्वह्वठ्ठद्ग के भी मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास एक कपड़ों का ब्रांड भी है जिसका नाम ङ्खक्रह्रत्रहृ है।

Related Articles

Back to top button