मनोरंजनराष्ट्रीय

यह ऐक्ट्रेस बनी थी पहली मिस इंडिया, और भी कई उपलब्धियों को किया अपने नाम, आइये जानते हैं इनके बारे में

Esther Victoria Abraham: भारत की पहली मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली एस्थर विक्टोरिया अब्राहम काफी खूबसूरत और बेहद ही टैलेंटेड भी थीं। एस्थर को बचपन से ही डांङ्क्षसग और एक्टिंग में बहुत रिुच थी। उनका जन्म का जन्म 30 दिसंबर 1913 में हुआ था। मॉडलिंग में काफी एक्टिव रहती थीं। उस दौर में उन्हें फैशन आइकॉन के रूप में देखा जाता था। एस्थर अपने कॉस्टयूम खुद ही डिजाइन किया करती थीं। 30 से 40 के दशक के दौर में मैगजीन की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री वो ही होती थीं। उन्हें पहली महिला प्रॉड्यूसर के रूप में भी जाना जाता है। एस्थर विक्टोरिया अब्राहम को ज्यादातर लोग ‘प्रमिलाÓ के नाम से जानते हैं।

Esther Victoria Abraham:

करियर के पीक पर कर ली शादी
उन्होंने अपने करियर के पीक पर एक बड़ा फैसला लेते हुए 23 साल की उम्र में ही सैयद हसन अली से शादी कर ली थी। बता दें कि यह ऐक्ट्रेस एस्थर की पहली शादी थी, जबकि सैयद पहले से ही शादीशुदा थे। एस्थर ने शादी के बाद जब मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, उस वक्त वह प्रेग्नेंट थीं। इससे पहले उनके चार बच्चे थे और मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान वह 5वें बच्चे को जन्म देने वाली थीं। तब एस्थर महज 31 साल थी। अपने छोटे से करियर में उन्होंने 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। साथ ही 1947 में एस्थर ने पहला मिस इंडिया पेजेंट का खिताब भी अपने नाम किया। बता दें कि साल 1967 में एस्थर की बेटी ने भी मिस इंडिया का टाइटल जीता था।

Esther Victoria Abraham:

कई उपलब्धियां की अपने नाम
एस्थर ने अपने जीवन काल के दौरान काफी कुछ किया। उन्होंने शुरुआत में टीचिंग भी की थी। कुछ समय बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम करने का मन बना लिया। उन्होंने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने न सिर्फ पहला मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया, बल्कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली प्रॉड्यूसर होने का भी गौरव प्राप्त है। एस्थर विक्टोरिया अब्राहम अपने जमाने में एक सफल महिला और अभिनेत्री थीं। लोगों को उनकी फिल्में देखना पसंद था।

बतौर डांसर की फिल्मी करियर की शुरुआत
एस्थर ने हिंदी सिनेमा में अभिनय करने से पहले पारसी थिएटर में बतौर डांसर काम करती थीं। उन्होंने अने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1935 में आई फिल्म रिटर्न ऑफ द तूफान मेल से की थी। आगे चलकर उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस भी कीं, उन्होंने अपने प्रॉडक्शन हाउस सिल्वर प्रॉडक्शन के बैनर तले 16 फिल्में बनाई थीं। उनकी आखिरी फिल्म थांग रही जिसमें उन्होंने अभिनय किया था। इस फिल्म को अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया था। करीब 90 की उम्र में 2006 में एस्थर ने इस दुनिया अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button