मनोरंजन

Amitabh Bachchan: अमेरिका में भारतीय परिवार ने घर में लगाया बिग बी का स्टैचू, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता सिर्फ देश ही नहीं दुनिया भर में है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार ने अपने घर में बिग बी की शानदार प्रतिमा लगाई। अमेरिया के न्यू जर्सी के एडिसन सिटी में रहने वाले इस भारतीय अमेरिकी परिवार बाकायदे एक पार्टी अरेंज करते हुए अमिताभ बच्चन की स्टैचू लगवाई है। इस जश्न में करीब 600 लोग के साथ ही नेता अल्बर्ट जसानी भी शामिल हुए। सभी लोगों ने काफी मस्ती की। लोग पटाखे फोड़ते और डांस करते हुए देखे गए।

amitabh bachchan statue in america

एडिसन में भारतीय सुपरस्टार के एक फैन क्लब द्वारा का आयोजन किया गया। यहां रहने वाले रिंकू और गोपी सेठ ने अपने घर के बाहर अमिताभ स्टैयू लगवाई है। बिग बी की प्रतिमा को एक बड़े कांच के बक्से में रखा गया। इस प्रतिमा में अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की स्टाइल में बैठे हुए हैं। इस प्रतिमा को राजस्थान में डिजाइन कराया गया था। इसकी लागत 75,000 अमेरिकी डालर यानी लगभग 60 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

Related Articles

Back to top button