मनोरंजन

Sonali Phogat Death: भाजपा नेता व अभिनेत्री सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में पड़ा दिल का दौरा

भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। वो अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा गई हुईं थीं, वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। वो सोशल मीडिया में भी खूब सक्रिय रहती थीं। टिकटॉक स्टार मानी जाने वाली सोनाली कई सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर फेमस रहीं हैं। टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में भी सोनाली ने हिस्सा लिया था। सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश करते हुए हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस दौरान भी उन्होंने खूब टिकटॉक वीडियोज पोस्ट किए थे। करीब दो साल पहले सोनाली उस वक्त खूब चर्चा में रहीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था।

बताया गया है कि सोनाली फोगाट अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।। हलांकि स्थानीय प्रशासन उनकी मौत की वजह तलाश रहा है। मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगट ने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्कर भी अपडेट की थी।

किसान परिवार में हुआ था जन्म
बताया गया है कि सोनाली फोगाट के साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से थीं। ४३ साल की सोनाली का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। सोनाली के पिता एक किसान थे। सोनाली का पालन-पोषण हरियाणा के फतेहाबाद के भुथन गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी तीन बहने हैं और एक भाई है। सोनाली ने संजय फोगाट से शादी की थी लेकिन साल 2016 में वो हिसार स्थित अपने फार्महाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले थे। सोनाली की एक बेटी भी हैं।

एंकरिंग से की करियर की शुरुआत
सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल २०६६ में हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से की थी। इसके बाद साल 2008 में सोनाली ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। सोनली ने टीवी सीरियल ‘अम्मा’ में नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही सोनाली हरियाणवी सॉन्ग ‘बंदूक आली जाटणी’ में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली ने एक वेब सीरीज ‘द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़’ में भी अभिनय किया था।

Related Articles

Back to top button