सोनम कपूर को आज के समय में कौन ना जानता होगा, सोनम के घर में इन दिनों बहुत खुशी का माहौल चल रहा है। सोनम ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। उनका नाम बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में गिना जाता है। सोनम मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बड़ी बेटी है। सोनम कई बड़े फिल्म अभिनेता के साथ बतौर लीड रोल में काम कर चुकी है। सोनम सलमान खान जैसे मशहूर अभिनेता के साथ भी काम कर चुकी है। सोनम कपूर की और बता करे तो उन्होंने आनंद आहूजा से शादी की है। अब सोनम माँ बन गई है। अनिल कपूर नाना बन गए है। अनिल ने अपनी खुशी सोशल मीडिया में जाहिर की है। सोनम की हर जगह चर्चा में है। सोनम के बेटे की पहली तस्वीर हालही में सामने आई है।
सोनम कपूर के बेटे की पहली तस्वीर सोनम की बहन रिया कपूर ने शेयर की है। रिया सोनम की छोटी बहन है। रिया ने हालही में एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में नर्स सोनम कपूर के बच्चे को लेकर खड़ी हुई दिख रही है और वही पास सोनम कपूर की बहन रिया और उनकी मां सुनीता कपूर दिख रही है। रिया भांजे को देखकर बहुत ज्यादा इमोशनल भी हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। रिया कपूर ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। यह पल रियल नहीं है। आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर मां और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा। खासतौर पर नई नानी सुनीता कपूर को मेनशन कर रही हूं। मेरा भांजा।”
वही आपको बता दे की सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर और उनके पति ने उसी दिन एक ये खुसखबरी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सभी को ये खुसखबरी दी थी।