मनोरंजन

Khesari Lal Yadav के ‘तेल’ को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज, यामिनी के साथ दिखाई जबरदस्त केमिस्ट्री

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री यूट्यूब के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के गाने और फिल्में आए दिन चर्चा में रहते हैं। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में सारेगामा हम भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर अपना नया गाना रिलीज किया है। इस मदमस्त गाने में
खेसारी लाल यादव के साथ मशहूर अभिनेत्री यामिनी सिंह अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव की यामिनी सिंह के साथ जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह गाना सुपर डुपर हिट हो चुका है और ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। बता दें की खेसारी लाल यादव के इस गाने का टाइटल ‘तेल’ रखा गया है।

मजेदार टैगलाइन के साथ इस गाने में खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने अपने सुरों का जादू चलाया है। बता दें कि इस गाने को “नाचने के सारे बहाने होंगे फेल, लेकर आ गए हैं खेसारी लाल और नेहा राज अपना नया गाना ‘तेल’, टैगलाइन के साथ रिलीज किया गया है। इस गाने में देखते ही देखते सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा डाला है। बता दें कि 24 घंटे से भी कम समय में इस गाने को 3,854,766 बार सुना जा चुका है।

गाने में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखा कि- पूरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक ही शेर है जो हमारे ग्लोबल स्टार खेसारी लाल भैया हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि- जब तक हार नहीं मानेंगे खेसारी लाल यादव कसे कोई नहीं हरा सकता। ऐसे की बुतह सारे कमेंट हैं।

Related Articles

Back to top button