Besharam Rang में दीपिका की बिकिनी की कीमत जान कर भूल जायेंगे सारे विवाद, पहनी इतनी मंहगी बिकिनी
Deepika Padukone Bikini Price: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान (Pathan)’ गाने बेशरम रंग को लेकर विवाद में भी फंसी हुई हैं। इस गाने में दीपिका ने बोल्डनेस के साथ भगवा बिकिनी पहनकर देशभर में बवाल मचा दिया है।
बेहद महंगी है बिकिनी
हालांकि ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका को कई रंग के बोल्ड और हॉट ऑउटफिट में देखने को मिला है, एक ऑउटफिट न तो बखेड़ा खड़ा कर दिया है। शाहरुख खान के साथ भगवा बिकिनी में दीपिका जबरदस्त सिजलिंग मूव्स दिखाती हुई नजर आरही हैं। इस गाने में दीपिका की नियॉन कलर बिकिनी काफी चर्चा में है। इसमें दीपिका काफी हॉट लग रही हैं। दीपिका की यह बिकनी कीमत में भी काफी हॉट है। बताया जा रहा है कि इस बिकिनी की कीमत करीब 20 हजार रुपए है। ‘Louisa Ballau’ ब्रांड की यह बिकिनी 19,773 रुपये की है।
महंगी मोनोकिनी में लगे कई सारे काट
इस विवादित गाने के एक सीन में दीपिका गोल्डन मेटैलिक स्विमसूट में नजर आरही हैं, दीपिका की इस मोनोकिनी में काफी कट लगे हुए हैं, जो हसीना के बदन को दिखा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ गोल्डन हूप ईयर रिंग भी पेयर किया है, गीले बालों के साथ स्मोकी आइज लुक में एक्ट्रेस काफी सेक्सी लग रही हैं। इस ऑउटफिट की कीमत 11,850 के करीब बताई जा रही है।
दीपिका का बेहद बिदांस अंदाज
हालांकि ‘बेशर्म रंग’ गाने से दीपिका के कई सारे बोल्ड लुक वायरल हो रहे हैं, साथ ही इस गाने एक्ट्रेस के कॉस्ट्यूम भी काफी चर्चा में हैं। इस गाने के एक सीन में एक्ट्रेस शिमर पर्पल टॉप और स्कर्ट में नजर आई थीं, ये लुक भी दीपिका का बेहद बिदांस है।
फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां
दीपिका मल्टी कलर की बिकिनी में बेहद गॉर्जियस लुक में डांस करती दिख रही हैं। दीपिका ने पीली बिकिनी में भी काफी रिवीलिंग लुक दिया है। इस गाने में स्लिक हेयर और स्मोकी आंखों वाले मेकअप में दीपिका ने फैंस के दिलों पर छुरियां चला दी हैं।