मनोरंजन

मोनालिसा ने अपने नए वीडियो से मचाई ‘आफत’, कातिल अदाओं से कर रहीं फैंस को घायल

इन दिनों भोजपुरी फिल्मों को देखने वाले लोग दुनियाभर में हैं। इसकी लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। भाजपुरी फिल्मों और गानों के साथ ही इसके कलाकार भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। भोजपुरी के कलाकार भी पॉपुलैरिटी के मामले मे बॉलीवुड कलाकरों से कम नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री की इन्ही कलाकारों में से एक हैं मोनालिसा, जिनकी सोशल मीडिया में खूब फैन फॉलोइंग है। वह हमेशा ही अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में इस ऐक्टेस ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है।

monalisa

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में मोनालिसा विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के गाने आफत पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके कई रूप देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में गाने जवानी तेरी आफत पर थिरकते हुए मोनालिसा ने अपने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज उनके फैंस को घायल कर रहा है। इस वीडियो में कैप्शन लिखा है ‘आफत’। ब्लैक रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में जहां मोनालिसा काफी ग्लैमरस लग रही हैं तो वहीं बिकनी पहने पूल में मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

Related Articles

Back to top button