लाइफस्टाइल

मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट के बाथरूम में सिगरेट पीती हुई पकड़ी गई ऐश्वर्या राय, जानिए मामला

मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट के बाथरूम में सिगरेट पीती हुई पकड़ी गई ऐश्वर्या राय, जानिए मामला

मुंबई से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस में हड़कप मच गया जब विमान के कर्मचारी ने एक युवती को टॉयलेट में सिगरेट पीते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है के लडकी मुंबई से रांची जा रहीं थी। विमान के कर्मचारी ने जब युवती को पकड़ा तो वह बॉलीवुड ऐक्टर शाहरुख खान का हवाला देने लगीं। फिलहाल इस युवती के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुशार सिगरेट पीती पकड़ी गईं युवती का नाम ऐश्वर्या राय है। पड़के जाने पर उस युवती ने यह दावा किया के वह मुबई शाहरुख खान से मिलने गई थी। वही से वापस रांची लौट रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने दावा करते हुए कहा है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा हुआ था। इसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी। हालांकि, उसकी मुलाकात शाहरुख खान से हो सकी या नहीं, इस मसले पर उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button