मनोरंजन

Keshari lal yadav और Akshra singh के म्यूजिक वीडियो ने मचाया धमाल वीडियो में पार हुई सारी हदें, अब तक मिले 65 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का बड़ा नाम हैं। वहीं अक्षरा सिंह भी भोजपुरी की सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दोनों ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी बड़ी पहचान बना रखी हैअक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ने एक साथ कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो की है। अब अक्षरा सिंह के साथ खेसारी लाल यादव का तोहर ढोढ़ी बा फुलहा कटोरी नियान ( Tohar Dhodi Ba Phulaha Katori Niyan ) गाना जमकर वायरल है।

इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों कलाकारों ने डिफरेंट कलरफुल सेटअप पर जमकर डांस मूव्स दिखाए हैं। दोनों का दमदार प्रदर्शन प्रशंसकों का दिल जीत रहा हैइस वीडियो को अब तक 65 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। तोहर ढोढ़ी बा फुलहा कटोरी नियान सोंग में अक्षरा और खेसारी रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में खेसारी लाल कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। वहीं अक्षरा सिंह को लहंगा चोली पहने देखा जा सकता है। साजन चले ससुराल 2 फिल्म के इस वीडियो में अक्षरा सिंह और खेसारी एक रोमांटिक आउटडोर में एक दूसरे से बंधे हुए दिख रहे हैं। दोनों के बीच हॉट केमिस्ट्री फैंस को क्रेजी कर रही हैइस गाने को बोल श्याम देहाती ने लिखा है, अविनाश झा ने इसका संगीत तैयार किया है, और खेसारी लाल यादव ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

Related Articles

Back to top button