बिजनेसलाइफस्टाइल

Today gold price : जाने आज क्या है सोने चांदी का भाव, 14 से 24 कैरट तक के दाम

सोने चांदी के खरीदारों के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है, शुक्रवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है
बीते दिन शुक्रवार को सोना ₹559 प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो वहीं चांदी के दामों में ₹743 प्रति किलो की कमी भी दर्ज की गई है। हालांकि अब भी सोना ₹57000 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹67000 प्रति किलो है।

इस कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को सोने की कीमत ₹559 प्रति ग्राम की दर से कम होकर ₹57038 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई। वही पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने की कीमत ₹59 प्रति ग्राम तेजी से ₹57500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई।
बात करें बीते दिन शुक्रवार को चांदी के भाव की तो चांदी के भाव में थोड़ी नरमी देखी गई है शुक्रवार को चांदी ₹743 की गिरावट के साथ ₹66740 प्रति किलो पर बंद हुई है।

वही अगर बात करें 24 कैरेट वाले गोल्ड के तो उसकी कीमत ₹559 में कमी आई है, जिसकी कीमत ₹57030 पर पहुंच गई है। 23 क्या रेट वाले सोने की कीमत में ₹556 की कमी आई है इसके बाद 23 कैरेट के सोने की अनुमानित कीमत ₹52274 है। 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत में ₹419 की कमी आई है जिसके बाद 18 कैरेट सोना ₹42789 में मिल रहा है। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत में ₹327 की कमी होकर ₹35367 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई है।

सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण यह ऑल टाइम हाई से ₹844 प्रति 10 ग्राम सस्ते पर बिक रहा है। इससे पहले सोने की कीमत में ऑल टाइम हाई 2 फरवरी 2022 को आई थी। उस दिन सोना ₹58882 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से थोड़ा 13240 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था चांदी का अभी तक का उच्चतम स्तर ₹89980 प्रति किलो हो रहा है।

अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी की खुदरा कीमत को जानना है तो उसके लिए आप एक 95500 4433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं इसके कुछ देर बाद आपके फोन से कैसे में आएगा जिसमें गोल्ड के सभी रेट लिखे हुए होंगे वही इसके साथ आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.ibj.co पर भी जाकर कीमत देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button