मनोरंजनराष्ट्रीय

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच नहीं चल रहा है सब कुछ ठीक! दोनों के तलाक की चल रही है बातें जानिए मामला

बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां कैमरे के सामने क्या करते हैं और क्या नहीं, इसपर लोगों की नजरें लगी होती हैं। कई बार अभिनेता कुछ नहीं भी कहते हैं तो भी उनके बारे में बातें खूब बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया इस वक्त दिख रहा है। लोगों को लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ हो गई है।

दरअसल हाल ही में दोनों इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में पहुंचे थे, वहीं कैमरे के सामने दीपिका ने जो किया उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह रणवीर सिंह को इग्नोर कर रही हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनकी बॉन्डिंग पर लोग सवाल उठाते दिख रहे हैं, दरअसल हुआ ये है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर बीती रात स्पोर्ट्स से जुड़े एक इवेंट इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर में पहुंचे।

इस मौके पर दीपिका के साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आए। दीपिका अपने पापा के साथ चलती दिखीं और यही देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि एक्ट्रेस रणवीर को इग्नोर कर रही हैं।पिछले साल 2022, अक्टूबर में दीपिका और रणवीर के बीच खटपट की अफवाहें उड़ीं तो लोग हैरान रह गए थे। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट में दावा किया गया था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा और दोनों की रिश्ते में दरार आ गई है। इस तरह की खबरें फैलते ज्यादा देर नहीं हुई थी कि दोनों ने सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इन अफवाहों को दूर भी किया था। बता दे की ऐसा ही कुछ इस बार भी हो रहा है जबसे दीपिका ने रणवीर को इग्नोर किया तब से कुछ लोग दोनों के तलाक को लेकर भी बाते कर रहे है। उम्मीद है की जल्द ही दीपिका और रणवीर का इस पर कोई रिएक्शन आएगा।

Related Articles

Back to top button