मनोरंजन

First Job Of Actresses:फिल्मों में आने से पहले जानिए क्या काम करती थीं ये हसीनाएं!

जीवन की पहली नौकरी और पहली सैलरी हर किसी के लिए खास होती है। आज हम बात कर रहे हैं उन फिल्मी हसीनाओं की जो आज हर किसी को दीवाना बनाए हुए हैं। जो आइये बताते हैं कि फिल्मों में आने से पहले ये एक्ट्रेस क्या काम करती थीं। और क्या थी उनकी पहली सैलरी।

Taapsee Pannu

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। तापसी साउथ इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले तापसी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बेस्ड जॉब करती थी। उनकी पहली जॉब यह बताती है कि वो पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं।
Samantha Ruth Prabhu

समांथा रुथ प्रभु
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु विभिन्न कारणों से अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपनी बीमारी, यह एक्ट्रेस हर परिस्थिति से जूझाते हुए जीतकर बाहर आती हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि वो 10वीं क्लास में होस्टेस के तौर पर काम करती थीं और उस समय वो 500 रुपये कमाया करती थीं।

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज नेशनल फीमेल क्रश ऑफ इंडिया बन चुकी हैं। यह एक्ट्रेस अपनी पर्सनैलिटी से हर दिल को दीवाना बनाए हुई है उन्हें हर कोई पसंद करता है। रश्मिका ने 2016 में अपना करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले एक्ट्रेस ने 2016 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे, जिसके के बाद उन्होंने ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

Pooja Hegde

पूजा हेगड़े
अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपने हुस्न के जादू से हर किसी को दीवाना बनाए हुए हैं। फिल्मों में आने से पहले ये एक्ट्रेस मॉडलिंग करती थीं। अपने करियर की शुरुआत पूजा ने एक मॉडल के तौर पर की थी। पूजा 2010 के आई एम शी- मिस यूनिवर्स इंडिया की सेकेंड रनर अप रही थीं।

Shruti Haasan

श्रुति हासन
दिग्गज फिल्म अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी एक्टिंग के भी कायल हैं। श्रुति हासन एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। बताया जाता है कि 1992 में श्रुति ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, उस वक्त उनकी उम्र महज 6 साल की थी।

Related Articles

Back to top button