मनोरंजन

Pushpa 2:खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस डेट को भारत और रूस में रिलीज होगी Pushpa 2!

Pushpa The Rule: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की जोड़ी वाली पुष्पा: द राइज ने ऑडियंस पर खूब जादू चलाया था। जिसके चलते पुष्पा: द रूल मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म लोगों के दिल और दिमाग पर छा गई है। जिसके बाद दोनों के फैंस फिर से एक बार उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका प्रमोशन में बिजी

बताया जा रहा है कि पुष्पा: द राइज को रूस में 8 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के प्रमोशन में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) बिजी चल रहे हैं. अब देखना यह है कि क्या पुष्पा का देसी स्वैग रूसी दिलों को जीत पाएगा। बता दें कि पुष्पा 2 (Pushpa The Rule) को भारत और रूस में एक साथ रिलीज किया जाएगा।

अगले साल रिलीज हो सकती है पुष्पा 2

पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के किरदार और एसपी भंवर सिंह शेखावत के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। वहीँ रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में दिखाई देंगी। बता दें कि पुष्पा 2 में सज्जाद डेलाफ्रूज (Sajjad Delafrooz) भी नजर आएंगे। हालांकि अभी तक पुष्पा 2 के रिलीज की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अगले साल तक फैंस का इंतजार खत्म हो जायेगा और यह फिल्म देखने को मिल जायेगी।

Related Articles

Back to top button