मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, देखे नई तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर, 2018 को अपने से 18 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस से राजस्थान में एक शादी की थी। इसके बाद 1 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक ने एक बेटी को जन्म दिया। प्रियंका और निक ने अपनी इस बेटी का नाम उसकी दादी और नानी के नाम पर ‘मालती मेरी चोपड़ा जोनस’ रखा। बीते महीनों में प्रियंका ने अपनी फैमिली के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इन्होंने आज तक अपने बेटी का चेहरा किसी तस्वीर में नहीं दिखाया।

अब पहली बार अभिनेत्री ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी का चेहरा देखा जा सकता था। अब इस स्टोरी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। मालती मेरी चोपड़ा जोनस की इस फोटो में देखा जा सकता है कि मालती एक बेबी चेयर में लेटी हुई हैं और गहरी नींद ले लग रही हैं।

priyanka chopra

इस दौरान मालती की आंख उसकी गुलाबी टोपी से ढकी हुई है, लेकिन उनकी नाक और उनके होंठ साफ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका-निक की लाडली बहुत क्यूट लग रही है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा है उसका दिल भर आया है, वहीं प्रियंका खुद इतनी क्यूटनेस देख चौंक गई हैं, उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा है- ‘आई मीन…’ (I mean…), मानों उन्हें क्यूटनेस पर विश्वास ही न हो रहा हो। बता दे प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद हाल ही में भारत आई थी, और इनके फैंस इन्हें देख काफी खुश हो गए थे। अब वह फिल्हाल अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में ही है।

Related Articles

Back to top button