मनोरंजनराष्ट्रीय

Most Expensive Songs: इन गानों में पानी की तरह बहा पैसा, दीपिका पर फिल्माए गए इस गाने पर खर्च हुए थे 12 करोड़!

Bollywood Most Expensive Song: इन दिनों बॉलीवुड में करोड़ों रुपये की फिल्में बनती हैं, इन महंगी फिल्मों की एक खास बात ये भी है कि इनके गानों पर भी पानी की तरह ही पैसा बहाया जाता है। बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जिन्हें तैयार करने में खूब पैसा खर्च हुआ है, जिसके चलते ये गाने बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने बन गए है। इन गानों को प्रियंका, कैटरीना, दीपिका जैसी अभिनेत्रियों पर फिल्माया गया है।

Malang Song

Malang Song (Dhoom 3)

धूम -3 फिल्म मे आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया ये खूबसूरत गाना खूब पसंद किया गया था। फिल्म के साथ-साथ ये गाना भी खूब हिट हुआ था। बताया जाता है कि इस गाने को बनाने में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

Chhammak Chhallo

Chhammak Chhallo Song (Ra.One)

शाहरुख खान की फिल्म रा वन में करीना कपूर पर फिल्माया गया छम्मक छल्लों गाना खूब चर्चा थे, और आज भी लोगों की जुबां पर है। इस गाने को तैयार करने में करीब 2.50 करोड़ की लागत आई थी।

Teri Jhalak Aashrafi

Teri Jhalak Aashrafi Song (Pushpa)

बीते साल की जबरदस्त हिट फिल्म पुष्पा के गानों ने भी जबरदस्त धूम मचाई थी। इस फिल्म का श्रीवल्ली सॉन्गतो लोगों की जुबां पर बस गया था। इस गाने ने विदेशों तक में धूम मचाई। इस गाने को बनाने में 5 करोड़ रूपये खर्च किये गए थे।

Ram Chahe Leela

Ram Chahe Leela (Ram Leela)

‘गोलियों की रासलीला’ फिल्म में एक आइटम सांग है जो प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया था। यह आइटम नंबर ‘राम चाहे लीला’ भी काफी हिट रहा था। इस गाने में प्रियंका का बोल्ड अंदाज भी खूब पसंद किया गया था। इस गाने को तैयार करने में करीब 6 करोड़ रूपए खर्च हुए थे।

Ghoomar

Ghoomar Song (Padmavat)

सुपरहिट फिल्म पद्मावत, जो दीपिका पादुकोण के करियर की जबरदस्त हिट फिल्म थी। इस फिल्म के घूमर गाने को फिल्माने में खूब मेहनत हुई थी। इस गाने को तैयार करने में संजय लीला भंसाली ने करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किये थे।

Related Articles

Back to top button