मनोरंजन

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने 49 साल की उम्र में तलाक लेकर रचाया दूसरा ब्याह, रखा था राज!, 51 साल में बनने वाले हैं पिता

भोजपुरी के जाने मानने सुपर स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कई सालों तक भोजपुरी सिनेमा में राज किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग से की थी बाद में उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। सिंगिंग और अभिनय दोनों में ही उन्हें खूब सफलता मिली। दर्शकों ने सिरआंखों में बैठाया। इसके बाद उन्होंने राजनीति की राह पकड़ी और सांसद हैं। मनोज बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सिनेमा से राजनीति में आए मनोज अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों वो राजनीतिक और फिल्मी करियर को लेकर नहीं बल्कि अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल मनोज तिवारी जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। तो आएये जानते हैं उकनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में-

manoj tiwari first wife

51 साल की उम्र में फिर से पिता बनेंगे मनोज तिवारी
नेता व अभिनेता मनोज तिवारी के आंगन में फिर से किलकारियां गूंजने वाली है। मनोज 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को उनकी मैरिड लाइफ को लेकर उत्सुखता है। बता दें कि मनोज तिवारी ने दो बार विवाह किया है। उनकी पहली शादी रानी तिवारी से साल 1999 में हुई थी। रीना से मनोज एक बेटी के पिता बने थे, जिसका नाम दोनों ने बड़े ही प्यार से रहिति रखा था। लेकिन रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया, दोनों के बीच उपजा मनमुटाव तलाक तक पहुंच गया और 2012 में दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गईं।

manoj tiwari second wife

49 की उम्र में फिर से धड़का दिल और रचाया दूसरा ब्याह
बताया जाता है कि रानी से तलाक के बाद मनोज तिवारी को फिर से प्यार हुआ और उन्होंने 49 की उम्र में दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को दूसरी शादी सुरभि तिवारी से रचाई थी। हालांकि इस दूसरी शादी को उन्होंने काफी समय तक छुपाये रखा था। लेकिन 2020 में जब उनकी दूसरी पत्नी ने एक बेटी का जन्म दिया तो यह राज खुल गया। सुरभि दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, जबकि मनोज तीसरी बार पिता बनेंगे।

Related Articles

Back to top button