मनोरंजनराष्ट्रीय

Manoj Tiwari: 51 साल के मनोज तिवारी दूसरी पत्नी से बनने जा रहे फिर से पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की गोदभराई की वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार व सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में फिर से पिता बनने जा रहे हैं। यह जानकारी मनोज तिवारी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका घर पूरी तरह से सजा हुआ दिख रहा है, साथ ही कई सारे मेहमान भी इकट्ठा हुए हैं। गोदभराई के दौरान वीडियो में मनोज और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। गोदभराई का यह वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि- “कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते बस महसूस कर सकते हैं”।

manoj

मनोज तिवारी द्वारा पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई की रस्म का यह वीडियो शेयर किया गया है। वडियो शेयर करते ही फैंस ने उन्हें बधाई देनी झड़ी लगा दी है। शुभकामना देने वालों में फैंस के साथ कई बड़े स्टार्स भी शामिल हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा, ‘ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें’।

manoj
उल्लेखनीय है कि राजनीति में आने से पहले मनोज तिवारी पहले संगीत और फिर भोजपुरी फिल्मों के जरिए लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति की राह पकड़ी है और अब संसद तक का सफर तय कर चुके हैं। वह भाजपा से लोकसभा सांसद हैं। बता दें कि मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने रानी से साल 1999 में की थी। यह रिश्ता 13 साल बाद टूट गया और इनका तलाक हो गया था। पहली पत्नी रानी से मनोज तिवारी की एक बेटी है। उसके बाद मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को दूसरी शादी सुरभि तिवारी से रचाई थी। बता दें कि सुरभि और मनोज की एक बेटी भी है। सुरभि दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, जबकि मनोज तीसरी बार पिता बनेंगे।

Related Articles

Back to top button