मनोरंजनराष्ट्रीय

Tabassum Govil: दिग्गज अदाकारा तबस्सुम का 78 वर्ष की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन, उपलब्यिों से भरा रहा जीवन

हिंदी सिनेमा के लिए एक और दुखभरी खबर सामने आई है। दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, कल शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उनका निधन हुआ है। उन्हें टीवी शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ से खासी लोकप्रियता मिली थीं। उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाज में 21 नवंबर को प्रार्थना सभा होगी।

तबस्सुम गोविल का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या से हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। तबस्सुम की की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। बताया जाता है कि तबस्सुम ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। जब पहली बार स्क्रीन पर आई थीं तब उनकी उम्र महज तीन साल की थीं। साल 1947 में आई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया था। फिल्म ‘दीदार’ में तबस्सुम ने नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। इसके बाद वह लगातार कई फिल्मों में नजर आईं। बता दें कि तबस्सुम गोविल अभिनेता अरुण गोवल की भाभी हैं।

Veteran actress Tabassum passes away

लोकप्रियता के चलते 21 साल तक प्रसारित हुआ था शो
सिनेमा के साथ-साथ तबस्सुम का नाम टीवी में भी सक्रिय थीं। उन्होंने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की शुरुआत की थी। इस शो तबस्सुम सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से विशेष बातचीत करती थीं। इस शो के जरिए उन्हें खूब प्यार और शेहरत मिली। अपनी लोकप्रियता के चलते यह शो दूरदर्शन पर पूरे 21 साल तक प्रसारित हुआ था। साल 1972 में शुरू हुआ यह शो 1993 तक चला था।

Veteran actress Tabassum passes away

एक बार फैल गई थी निधन की झूठी खबर
बता दें कि साल 2021 के अप्रैल में अभिनेत्री तबस्सुम गोविल के निधन की झूठी खबर भी फैल चुकी है। जब अभिनेत्री ने खुद आगे आकर कहा था कि यह खबरें पूरी तरह झूठी हैं। ‘आपकी शुभकामनाओं से मैं बिल्कुल ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं और अपने परिवार के साथ हूं।

Related Articles

Back to top button