मनोरंजनराष्ट्रीय

अर्जुन मलाइक पर उठाया हाथ! 12 साल छोटे अर्जुन कपूर की होने वाली पत्नी मलाइका अरोड़ा के शरीर पर दिखे चोंट के निशान..

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे अनूठी जोड़ियों में गिनी जाती है। मलाइका अरोड़ा एक बच्चे की मां हैं और अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए एक दूसरे से प्यार किया और एक वक्त से बाद खुलकर सबके सामने भी आ गए। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

अरबाज़ खान से 2017 में तलाक लेने के बाद अगर अर्जुन के साथ विवाह बंधन में बंधती है तो यह उनकी दूसरी शादी होगी | अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में 5 साल के लंबे अफेयर के बाद क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी लेकिन किसी कारणवश दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था और अब दोनों ही अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं |

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर काफी समय तक कयासों का सिलसिला चलता रहा। दोनों की उम्र के फर्क के चलते लोगों ने तरह-तरह की बातें कीं लेकिन आखिर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खुलकर सामने आने का फैसला किया और अपनी एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी।

गौरतलब है कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की उम्र के बीच करीब 12 साल का अंतर है. जहां अभी अर्जुन 36 साल के हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा 48 साल की हो चुकी है | इसके बावजूद दोनों के बीच बेहद प्यार है और दोनों को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि आखिर वे किस उम्र के है |

एक बार अर्जुन से मलाइका से शादी के संबंध में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं जब शादी करूंगा तो सबको बताऊंगा | वहीं मलाइका ने कहा था कि इंडियन वेडिंग भी अच्छी होती है हालांकि मैं क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करना चाहूंगी |

Related Articles

Back to top button