प्रियंका चोपड़ा ने बेटी और पति के साथ शेयर की खास तस्वीर, जमीन पर लेट कर दिए पोज
काफी लंबे वक्त के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुईं थी, जितने दिन वो यहां रहीं मीडिया और सोशल मीडिया में छाई रहीं। अब वो फिर से अपने पति निक जोनस के घर अमेरिका पहुंच चुकी हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें उनकी बेटी मालती को देखा जा सकता है। वह जमीन पर लेटे हुए अपने दोनों हाथों से बेटी को उठाए हुए हैं।
प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स भी किए हैं। कई लोगों ने सो क्यूट, देसी गर्ल, भारतीय लग रहा हैं जैसे अन्य कमेंट किए हैं। बता दें की शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में अपने पति के साथ ही रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। प्रियंका जल्द आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में अभिनय करते हुए नजर आएंगी।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आई थी। इस दौरान वो अपने ब्रांड से जुड़ी कई चीजें भी प्रमोट किया। साथ ही कई जगहों पर उन्होंने घूमते हुए अपनी पुरानी यादें ताजा की। जितने दिन प्रियंका चोपड़ा भारत में रहीं, हर तरफ उनकी ही चर्चा होती रही। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहीं, रोजाना खुद से जुड़ी अपडेट देती रहीं। उन्होंने अपने फैंस से भी बातचीत की थी।