मनोरंजन

भारती सिंह 37 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म और रखा सबसे अलग नाम

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर हालही में एक नया नन्हा मेंहमान आया है। उन्होंने हालही में बेटे को जन्म दिया है। भारती और हर्ष अपने फैंस को वीडियो और वी-लॉग के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट देते रहते हैं। दोनों ने बेटे के जन्‍म के बाद सोशल मीडिया पर बताया था कि वो अपने बेटे को प्‍यार से गोला बुलाते हैं लेकिन अब जून में उन्‍होंने अपने बेटे के असली नाम का खुलासा किया है। इस आर्टिकल में हम आपको भारती और हर्ष के बेटे के नाम के साथ-साथ उस तरह के कुछ और भी प्‍यारे नामों के बारे में बता रहे हैं।

भारती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए बताया कि उन्‍होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्‍य रखा है। लक्ष्‍य नाम का मतलब होता है टारगेट या जहां आपको पहुंचना है। अपनी एक वीडियो में भारती ने बताया कि उनके बेटे ने मां और बाप दोनों को काम करते देखा है लेकिन उनका बेटा तो पैदा होने से पहले ही काम करता था। भारती ने अपनी प्रेग्‍नेंसी, डिलीवरी और बाद में बेटे की परवरिश से जुड़ी कई वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की हैं।

बता दे की भारती और हर्ष अक्सर अपने बेटे की कई तस्वीरें सोशल में शेयर करते दोनों के फैंस बहुत पसंद भी करते है।

Related Articles

Back to top button