मनोरंजन

आत्महत्या से पहले आकांक्षा दुबे ने किया आखिरी पोस्ट, पवन सिंह के साथ नए गाने में नजर आई, सदमे में है पूरा परिवार

Bhojpuri actres news : भोजपुरी इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस में शामिल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। वह वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में रुकी हुई थी जहां आकांक्षा ने बनारस के एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए वहां गई थी। आज आकांक्षा का एक नया गाना लांच हुआ है इस गाने में उन्होंने पवन सिंह के साथ अभिनय किया है। गाने का नाम है यह आरा कभी हारा नहीं। उनके बोल्ड अंदाज को देखकर कहा नहीं जा सकता कि उन्होंने आत्महत्या की है।

आकांक्षा दुबे के दोस्तों और परिजनों ने उनकी मौत पर विश्वास कर पाना असंभव लग रहा है। आकांक्षा दुबे काफी मेहनत के बाद इस मुकाम तक पहुंचे थे उनके आत्महत्या के इस फैसले से हर कोई परेशान है। पुलिस मामले की जांच में सुराग जुटा रही है। बता दे कि आकांक्षा दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के परसीपुर गांव की निवासी है। उनके जानने वाले बताते हैं कि आकांक्षा की सोच काफी सकारात्मकता से भरी हुई थी।
आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट शेयर किया था यह पोस्ट भोजपुरी गाने पर एक रील का था। यह वीडियो एक मिरर वीडियो थी। संभाव्यता जताया जा रहा है कि यह वीडियो कमरे में बनाया गया था। वही उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी दुख महसूस कर रहे हैं। उनके यू जाने से कई बड़े-बड़े भोजपुरी कलाकार उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
आत्महत्या से पहले आकांक्षा दुबे ने किया आखिरी पोस्ट, पवन सिंह के साथ नए गाने में नजर आई, सदमे में है पूरा परिवार

Related Articles

Back to top button