लाइफस्टाइल

Relationship:ऐसे पतियों से नफरत करने लगती हैं महिलाएं, धीरे-धीरे बन जाती हैं जानी दुश्मन

Chanakya Niti about Marriag: आचार्य चाणक्य को महान कुटनीतिज्ञ माना जाता है। अपने नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य मानव जीवन को सही राह दिखाने के लिए बहुत सारी बातें लिखी हैं। यदि कोई व्यक्ति उनकी नीतियों का अनुसरण कर जीवन पथ पर आगे बढ़े तो सरलता से सफलता हासिल कर सकता है। बता दें कि आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करते हुए चंद्रगुप्त मौर्य मगध का सम्राट बना गये थे। आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में स्त्री-पुरुष संबंध और पति-पत्नी के आचरण के बारे में भी विस्तार से मार्गदर्शन किया है। अपने तीति शास्त्र में उन्होंने बताया था कि एक पति का आचरण कैसा होना चाहिए। पुरुष पत्नी की नजर में कैसे खुद को अच्छा साबित कर सकता है। वहीं, आचार्य चाणक्य ने बतया है कि कुछ ऐसे अवगुण होते है जो यदि पति में आ जायें तो उसकी पत्नी मन ही मन ईष्र्या करने लगती है। आइये जानते हैं उन अवगुणों के बारे में-

Relationship

चरित्रहीनता
आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि किसी पुरुष का चरित्र खराब है और उसका पत्नी के अलावा भी अन्य औरत से अवैध संबंध हैं तो ऐसी स्थिति में पति को कोई स्त्री पसंद नहीं करती है। ऐसे में पत्नी ही दुश्मन बन जाती है।

झूठ बोलना
हर महिला यही चाहती है कि उसका पति वैवाहिक जीवन में पूरी ईमानदारी से निभाए। उसको सभी बातें सच-सच बताए। कभी भी झूठ का सहारा न ले। वहीं, यदि कोई पति अपनी पत्नी से अक्सर झूठ बोलता है तो ऐसे पत्नियां उनसे नफरत करने लगती हैं। साथ ही वह अपने पति को ही अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानने लगती हैं।

राज की बात बताना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलायें अपने पति को हर बात बताना पसंद करती है। वहीं, यदि पति उनकी हर बात को या फिर उनका कोई राज को दूसरों के सामने खोल देता है तो ऐसे पतियों को स्त्रियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।

कोई बुरी लत
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी पुरुष में अगर कोई बुरी लत है, जैसे कि यदि वह मादक पदार्थों का सेवन करता है, शराब या जुआ का आदी है तो ऐसे पुरुषों को उनकी पत्नियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। बुरी लत वाला पति मिल जाने से महिलाएं शादी बोझ लगने लगती है।

Related Articles

Back to top button