मनोरंजन

16 August 1947 Trailer: भारत के एक ऐसे गांव की कहानी, जो आजादी होने के बाद भी गुलाम रहा

16 August 1947, trailer : भारतीय सिनेमा की कभी ना खत्म होने वाली फिल्मों की पृष्ठभूमि में काफी फिल्मे ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों और आजादी की लड़ाई और भारत के वीरों की शहादत पर आधारित रही है। कई तरह की कहानियां में कई प्रकार के नजरिए से भारत के इतिहास की सबसे प्रमुख घटना को दिखाया गया है।
नाटू नाटु के लिए ऑस्कर जितनी वाली फिल्म आरआरआर की कहानी भी ब्रिटिश हुकूमत के उपर आधारित थी। वही साउथ सिनेमा से इन विषयों पर एकदम अलग कहानी निकलकर आ रही है। और इस मूवी का शीर्षक है 16 अगस्त, 1947
बता दे की इस मूवी का निर्माण तमिल सिनेमा के सफल निर्देशक एआर मुरुगादौस के द्वारा किया जा रहा है। वही इन्होंने ने हिंदी सिनेमा में गजनी जैसी बेहतरीन फिल्मों का भी निर्देशन किया है। 16 अगस्त 1947 पैन इंडिया पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्मों को हिंदी, तमिल तेलगु समेत इंग्लिश भाषा में भी डब किया जाएगा। वही इसका ट्रेलर बीते दिन मंगलवार को रिलीज किया जा चुका है।
फिल्म का नाम सुनने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की ये फिल्म आजादी के एक दिन बाद की कहानी को दर्शाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत देश ब्रिटिश शासन के अधीन से रिहा हुआ था। इस फिल्म में आपको गौतम कार्तिक रेवती मुख्य भूमिका में है।
वही जब आप ट्रेलर देखते है तो आपको सेंगाडु गांव का दृश्य दिखाए जायेगा, जिसको अंग्रेजो ने कैपिटल ऑफ़ स्लेवरी मतलब गुलामों की राजधानी घोषित कर रखा था। यहां रहने वाले लोग अंग्रेज शासक के गुलाम कहे जाते है। वही जहा देश को आजादी मिल जाती है लेकिन यह रहने वाले लोगों को अपनी आजादी के लिए लड़ना पड़ता है।
16 अगस्त 1947 फिल्म अप्रैल को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। वही इस फिल्म का तमिल भाषा में ट्रेलर कर्थी ने अपने सोशल मीडिया से शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button