राष्ट्रीयलाइफस्टाइल

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली सहित उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जानिए अपने राज्य का हाल

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढऩे लगी है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में अचानक से ठंड का अहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित अन्य इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी ने गिराया तापमान
देश के पहाड़ी प्रदेशों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। भारती मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड अना रौद्र रूप देखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी की अभी भी संभव है। जिससे कई राज्यों के तापमान में 10 से 12 डिग्री गिरावट हो सकती है।

दक्षिण भारत में जारी है बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारतीय प्रदेशों में अभी बारिश से राहत नहीं उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र विक्षोभ में केंद्रित हो गया है। जिसके अभी तमिलनाडु, पुडुचेरी की ओर बढऩे की संभावना है। जिसके कारण देश के तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना बनी हई है। वहीं आंध्र प्रदेश में 21 व 22 नवंबर को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बताया गया है कि अंडमान-निकोबार में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। बदलते मौसम के चलते मछुआरों को भी अंडमान सागर से सटे क्षेत्रों में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button