राष्ट्रीयलाइफस्टाइल

Vastu Tips: घर के किचन में ये पांच चीजें जरूर रखें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, दूर होंगी सभी परेशानियां

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के विभिन्न दोषों के निवारण के उपाय बताए गए हैं। वास्तु का हम सबके जीवन में बहुत असर पड़ता है। घर में यदि वस्तुएं वास्तु अनुसार नहीं रखी जाती हैं, तो इससे घर के लोगों पर विपरीत असर पड़ सकता है। जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किचन घर का एक बेहत अहम भाग होता है। किचन में वास्तु का बहुत असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी भी किचन में समाप्त नहीं होनी चाहिए, इससे घर में मां अन्नपूर्णा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। तो आइये जानते हैं-

हल्दी
जिस तरह से खाने में हल्दी का होना बहुत जरूरी होता है, इससे खाने का स्वाद बढ़ा जाता है। हल्दी सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। हल्दी का उपयोग लोग अपने चेहरे को संवारने के लिए भी करते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कभी भी हल्दी खत्म नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी खत्म होने से गुरु दोष शुरू हो जाता है। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए घर में हल्दी खत्म होने से पहले ही उसे पुन: ले आएं। घर में हल्दी खत्म होने से बच्चों की पढ़ाई के साथ ही घर के शुभ कार्यों पर असर पड़ता है। इससे रुकावट आ जाती है।

नमक
खाने के लिए नमक बहुत महत्वपूर्ण होता है। नमक से खाने में स्वाद बढ़ता है। इसका वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व है। घर में यदि नमक खत्म होने वाला हो तो उसे कभी भी बाद में लाने के लिए ना टाले. तुरंत लेकर रख लें. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में पूरी तरह से नमक समाप्त होता है तो इससे निगेटिव एनर्जी घर में आती है। इसे वास्तु दोष भी कहा जाता है। नमक खत्म होने से घर की महिलाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा मां भगवती लक्ष्मी भी नाराज होती है।

सरसों का तेल
खाने में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे जरूरी चीजों में सरसों का तेल है। सरसों के तेल का संबंध भगवान शनिदेव से है। यदि घर में सरसों का तेल खत्म हो गया है तो इससे शनि देव नाराज हो सकते हैं। इसलिए कभी भी घर में सरसों का तेल खत्म नहीं होने देना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए।

आटा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के किचन में कभी भी आटा पूरी तरह से समाप्त नहीं होना चाहिए। घर में आटा खत्म होने से घर में गरीबी आती है। साथ ही इससे घर के लोगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपके मान सम्मान में हानि होती है।

चावल
चावल का उपयोग घर में खाने के साथ ही पूजा पाठ के लिए भी किया जाता है। इसे बहुत शुभ माना गया है। इसलिए इसे कभी भी घर में खत्म नहीं होने देना चाहिए। चावल खत्म होने से शुक्र दोष पैदा होता है। चावल खत्म होने का तात्पर्य होता है वैभव का खत्म होना। इसलिए कभी भी घर में चावल खत्म नहीं होने देना चाहिए। घर में चावल रहता है तो मां भगवती लक्ष्मी खुश रहती हैं और घर में धन भरा रहता है।
इसे भी देखें : Chanakya Niti: युवाओं को भटकाती हैं ये 3 चीजें, आदत पड़ जाए तो भविष्य हो जाता है बर्बाद

Related Articles

Back to top button