लाइफस्टाइल

खुद पर संयम रखते हुए क्रोध से बचें तो इन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है

आज 9 अगस्त मंगलवार का दिन है साथ ही सावन का मंगला गौरी व्रत भी है। इस दिन बजरंगबली जी के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा पुण्य फल देेने वाली होती है। ग्रहों की बात करें तो मंगल और राहु मेष राशि में हैं। तो आइये जानते हैं विभिन्न राशियों का हाल…

मेष
खुद पर संयम रखें, क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

वृष
कार्यक्षेत्र में समस्याओं के चलते मन परेशान रहेगा। अधिक परीश्रम करना पड़ेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें, अतिउत्साही होने से बचें। घर में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

मिथुन
व्यवसाय में मुनाफा होगा, जिससे आम मन लगा कर काम करेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, तनाव न लें। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन को शांत रखें क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। फिर भी आय सन्तोषजनक रहेगी।

सिंह
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। अपनों को सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या
शैक्षिक व शोध कार्यों के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। भाग-दोड़ होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति का योग है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला
व्यापार में प्रगति होगी लाभ के अवसर मिलेंगे। मन को शांत रखें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। मित्रों का साथ मिलेगा। माता-पिता का आर्शीवाद रहेगा विवादों से बचें।

वृश्चिक
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। व्यपार में प्रगति का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

धनु
कारोबार के लिए यात्रा लाभदायक होगी। वाणी पर संयम रखें जीवनसाथी से मतभेद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता के योग हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

मकर
व्यापार के लिए थोड़ा कठिन समय है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुंभ
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन हो कसता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन
बातचीत मामले को सुलझाने की कोशिश करें विवादों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

Related Articles

Back to top button