रिलेशनशिपलाइफस्टाइल

Shukra Gochar : 7 अगस्त तक इन राशियों पर रहेगी शुक्र की कृपा, धन लाभ के साथ पत्नी व प्रेमिका से होंगे मधुर संबंध

शुक्र देव को सौभाग्य व सम्पन्ना का कारक माना जाता है। जिन राशियों में शुक्र की कृपा रहती है, उनके धनवान बनने वा बिगड़े हुए कार्यों को सही दिशा में लाने का योग प्रबल हो जाता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सुख, धन और विलासिता का कारक ग्रह हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन पर बड़ा ही अनुकूल असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र जीवन में स्त्री, वाहन और पैसों पर अनुकूल प्रभाव डालता है। मां लक्ष्मी, काली और गुरु शुक्राचार्य को शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है। वर्तमान समय में शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। जो आगामी 7 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। इसका चार राशिवालों पर शुभ असर पड़ेगा। इन राशियों के लिए शुक्र धनवान बनने का योग लेकर आए हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी। क्यों कि शुक्र का गोचर मिथुन राशि में हुआ है। इस राशि के जातकों के लिए यह लाभदायक रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रमोशन या नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कन्या राशि
शुक्र के प्रभाव से आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों को पद लाभ हो सकता है। चुस्ती-फुर्ती के साथ सभी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में अनुकूल सफलता मिलेगी।

तुला राशि
शुक्र देव तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव करेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आप स्वयं के लिए यश व कीर्ति अर्जित कर पाएंगे। कामकाज में अच्छा लाभ होगा। नए कार्य की शुरुआत भी लाभकारी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि
नई नौकरी का ऑफर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। आपकी बचत परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। निजी जिंदगी में सब अच्छा रहेगा। अदालती सम्बंधित मामलों में थोड़ी राहत मिल सकती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई सूचना ज्योतिषि, पंचांग व प्रवचनों से संकलित करके दी गई है। इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Back to top button