दिव्यांका ने किलर पोज से फैंस की बढ़ाई धड़कने, मालदीव में पति के साथ इंज्वाय
टेलीवीजन की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ वेकेशन पर हैं। टीवी की फेवरेट बहू कही जाने वाली दिव्यांका के बड़ी संख्या में फैंस हैं, जो हर पर उन्हें विभिन्न शोसल मीडिया में उन्हें फालो करते हैं। त्रिपाठी को उनके एलिगेंट फैशन के लिए जाना जाता है, जो उनके फैंस को खूब अट्रैक्ट करता है।
अदाकारा हमेशा ही अपने फैशन में ग्रेस को बरकरार रखती है। इंडियन हो वेस्टर्न हर ड्रेस में वो खूब अट्रैक्टिव लगती है, और अपने फैंस की धड़कने बढ़ा देती हैं। जब दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ वेकेशन पर जाती हैं, तो खुद को इस तरह से स्टाइल करती हैं कि हर कोई दिल थामकर उनके ग्लैमरस लुक्स को देखता रह जाता है।
ऐसा इसलिए भी क्योंकि दिव्यांका को एक सीधी-सादी बाला के रूप में जाना जाता है, ऐसे में जब वह कुछ नया हॉट एंड बोल्ड ट्राई करती हैं, तो लोग उनके गॉर्जियस लुक को बार-बार देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ लुक्स रिसेन्टली सामने आए हैं, जिसमें वह न सिर्फ विवेक के साथ रोमांस करती हुई दिख रही हैं, बल्कि बल्कि कॉन्फिडेंस के साथ किलर पोज दे रही हैं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम)
वायरल वीडियो में दिव्यांका पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने मालदीव वेकेशन को इंजॉए करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है और साथ ही फैंस को स्टाइल गोल्स देती हुई दिखाई दे रही हैं। यहां हसीना वाइट एंड लिलैक कलर की काफ्तान ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो उनके कम्फर्ट का बहुत ही आसानी से शो करता दिख रहा था।