क्रिकेटखेल

Asia Cup 2023 IND VS SL: एशिया कप 2023 फाइनल के बेहद करीब भारतीय टीम, आज श्रीलंका के खिलाफ दिखाना होगा दम

Asia Cup 2023: भारत ने एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रन से करारी हार का स्वाद चखाया। इसके साथ ही भारतीय टीम फाइनल की ओर कदम बढ़ा दी है। इसी क्रम में 12 सितंबर मंगलवार को भारत का श्रीलंका से मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है तब वह एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी। हालांकि मैच हार जाने के बाद भी भारत के पास फाइनल में पहुंचने का विकल्प खुला रहेगा।

प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर भारतीय टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारत प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। लेकिन भारतीय टीम के पास एक चुनौती है। दरअसल 18 घंटे के अंतराल में ही भारतीय खिलाड़ी दोबारा मैदान पर उतरने वाले हैं। जबकि श्रीलंका की टीम दो दिन के ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेगी। आपकी जानकारी किए बता दें कि श्रीलंका ने भी बांग्लादेश को हराया है और वह फाइनल की रेस में बनी हुई है।

अगर भारत-श्रीलंका टीम की बात करें तो मौजूदा फॉर्म के आधार पर भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका पर भारी नज़र आता है। दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भारत ने ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। बता दें कि रिजर्व डे पर खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान के सामने 356 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। इसमें भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पारी को सिर्फ 128 रन पर ही समेट दिया। इसी के साथ भारत इस मैच को 228 रन के बड़े अंतर से जीतकर एशिया कप के फाइनल की राह पर बढ़ गया है। खास बात है कि भारत का नेट रन रेट भी काफी ऊंचा हो गया है।

श्रीलंका भी पहुंच सकता है फाइनल में

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मैच गंवाने की स्थिति में भी भारत बेहतर नेट रन रेट के बदौलत एशिया कप के फाइनल का दावेदार बना रहेगा। भारतीय टीम का तीसरा मुकाबला सुपर-4 में 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है। इस मैच से भारत फाइनल का टिकट हासिल कर सकता है। हालांकि बांग्लादेश को भी हराना आसान नहीं होगा। लेकिन फिर भी इस साल एशिया कप में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं।

श्रीलंका अगर आज भारत के खिलाफ मैच हार जाता है तब उसके लिए फाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन श्रीलंका के पास एक मौका पाकिस्तान के खिलाफ हो सकता है जहां उसे पाकिस्तान को हराना होगा तब जाकर एशिया कप के फाइनल का टिकट मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button