जानिए कौन बंटी सजदेह जिससे सोनाक्षी सिन्हा जल्द कर सकती है शादी..
बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। राजकुमार राव-पत्रलेखा और आदित्य सील-अनुष्का रंजन की शादी के बाद अब फैंस रूमर्ड कपल विकी कौशल- कटरीना कैफ और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस अपकमिंग शादी की लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है। जी हां…. बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और ‘दबंग’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा भी जल्द ही सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह से शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। अब फैन्स यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बंटी सजदेह हैं कौन? जिनसे सोनाक्षी सिन्हा की शादी कर सकती हैं। आइए, जानते हैं बंटी सजदेह की पूरी प्रोफाइल।
सलमान खान से है बंटी का खास नाता
कम ही लोगों को पता है कि बंटी सजदेह का सलमान खान से नजदीकी नाता है। दरअसल वह सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। सोनाक्षी की बंटी से अच्छी दोस्ती है और उन्हें कई मौकों पर साथ में पार्टी करते देखा गया है।