IND Vs PAK, Shaheen Afridi: एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला 30 अगस्त को खेला गया। पाकिस्तान-नेपाल के बीच यह मुकाबला पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज कर ली। लेकिन पाकिस्तान के लिए एक मुश्किल खड़ा हो गया है। बता दें कि नेपाल के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी कुछ परेशानी में दिखे।
फिल्ड से बाहर चले गए शाहीन
इतना ही नहीं परेशानी होने के बाद शाहीन अफरीदी फील्ड से बाहर भी चले गए थे। बताया जा रहा है कि शाहीन का फील्ड से बाहर जाना उनके चोटिल होने जैसी स्थिति पैदा कर रही है। बता दें कि फिल्ड से बारह जाने से पहले शाहीन ने टीम के डॉक्टर और फिजियो से भी वार्तालाप करते दिखे। दरअसल शाहीन भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज़ के रुप में रहेंगे। शाहीन नई गेंद के साथ भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए मुश्किल खड़ी करते हैं।
एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए भी परेशानी!
कहा जा रहा है कि अगर शाहीन इंजर्ड होते हैं तो ये पाकिस्तान के लिए सिर्फ भारत के खिलाफ ही नहीं बल्कि पूरे एशिया कप और आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी परेशानी बन सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहीन ने नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में महज 5 ओवर ही गेंदबाजी की। शाहीन ने 27 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद वे किसी दिक्कत के चलते मैदान से बाहर चले गए।
ज्यादा गर्मी और उमस से शाहीन को दिक्कत?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान मुल्तान में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि ज़्यादा गर्मी और उमस भी शाहीन के दिक्कत का कारण हो सकती हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम ने शाहीन अफरीदी को बिना कोई रिस्क लेते हुए उन्हें फील्ड से बाहर जाने को कहा। हालांकि शाहीन पूरी तरह फीट हैं या नहीं इसपर आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आई है। लेकिन नेपाल के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी उस लय मे नजर आए जिसके वे जाने जाते हैं।